जानें किन राज्यों में बढ़ने वाली है बारिश की गतिविधि, देखें मौसम पूर्वानुमान

इस साल अरब सागर में दो तथा बंगाल की खाड़ी में चार समुद्री तूफान बन चुके हैं। समुद्री तूफान बिपरजोय गुजरात के ऊपर तथा मिचोंग ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी। अरब सागर में बना समुद्री तूफान तेज उत्तर पश्चिम दिशा में भारत से दूर चला गया। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान मोखा, हामुन और मिधीली ने भी भारत में तबाही नहीं मचाई। बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी हवाएं तेज होगी तथा दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। अरब सागर में बना लो प्रेशर लक्षद्वीप में भारी बारिश दे सकता है। उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश होगी वहीं शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>