कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश और बढ़ेगी सर्दी, देखें मौसम पूर्वानुमान

पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 11 दिसंबर को पहुंचेगा जो 2 दिनों तक वहां बर्फबारी और बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। सुबह के समय गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण पूर्व अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब निम्न दबाव में बदल जाएगा। लक्षद्वीप सहित केरल, कोस्टल कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>