कई जिलों में भारी बारिश के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। अब तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। इस निम्न दबाव का असर दक्षिणी और पूर्वी गुजरात सहित दक्षिण पूर्वी राजस्थान पर भी भारी बारिश के रूप में दिखाई देगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होगी वहीं उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। झारखंड में मध्यम परंतु बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

किसानों को फिर मिलेंगे 2000 रुपए, जल्द आएगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त

PM Kisan Samman nidhi Yojana

पिछले कुछ सालों से किसानों की मदद के लिए चल रही सरकार की सबसे बेस्ट योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इसकी मदद से करोड़ों किसान भाइयों को खेती में आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों के बैंक खाते में हर साल 2000 रुपये की 3 किस्तें यानी कुल 6000 रुपए भेजी जाती है।

बता दें की साल 2019 में सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत के बाद से अब तक 2000 रुपए के 14 किस्त किसानों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। अब किसानों को इस योजना की 15वीं किस्त जारी होने का इंतजार है।

फिलहाल भारत सरकार की तरफ से योजना की अगली क़िस्त जारी होने की तारीख तो जारी नहीं की गई है पर पुरानी घोषणाओं के अनुसार, यह किस्त इस साल के अंत तक यानी नवंबर या दिसंबर महीने तक भेजी जा सकती है। अगर आप किसान हैं और अब तक इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएं है तो आप 15वीं किस्तें पाने के लिए ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर लें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw,

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रीवा बैकुंठपुर सरसों 5070 5100
मुरैना बनमोरकलां सरसों 5450 5450
शिवपुरी बराड़ सरसों 5233 5381
मुरैना कैलारस सरसों (काला) 5100 5261
शाजापुर कालापीपल अन्य 4950 5630
भिंड मेहगांव अन्य 5000 5180
शिवपुरी पोहरी सरसों (काला) 5180 5350
मुरैना पोरसा सरसों 4950 5005
छतरपुर राजनगर सरसों 4600 4610
मुरैना सबलगढ़ सरसों (काला) 5322 5366
सतना सतना अन्य 5000 5000
दतिया सेवड़ा अन्य 5270 5270
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 5101 5220
श्योपुर विजयपुर अन्य 5200 5250

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

पूरे सितंबर में मानसून रहेगा सक्रिय, बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है। अगले 24 घंटे के दौरान एक निम्न दबाव बनेगा। इसके प्रभाव से झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां महाराष्ट्र के कई भागों सहित मुंबई में भी बढ़ेगी। दक्षिणी गुजरात और पूर्वी राजस्थान सहित दिल्ली में भी बारिश संभव है। पहाड़ों पर एक बार फिर मूसलाधार बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। बिहार और पश्चिम बंगाल में मानसून की गतिविधियां थोड़ी कम रहेगी वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी 2 दिन बाद बारिश कम हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

50 प्रतिशत के अनुदान पर उगाएं सेब, उठाएं सरकार की योजना का लाभ

Grow apples on 50 percent subsidy

सेब एक ऐसा फल है जो हमेशा डिमांड में रहता है इसीलिए इससे अच्छा मुनाफ़ा भी प्राप्त होता है। अगर भारत में सबसे ज्यादा सेब की खेती की बात करें तो यह कश्मीर में की जाती है। यहां के किसानों के लिए आमदनी का सबसे बड़ा माध्यम सेब है। सेब की बागवानी से कश्मीर में तक़रीबन 30 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। बहरहाल पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में लगातार हुई बारिश के कारण सेब के उत्पादन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। सेब की बागबानी करने वाले किसानों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए सरकार भी मदद के लिए आगे आई है।

सरकार किसानों को मदद के तौर पर सेब की खेती करने पर अनुदान देने का निर्णय निलय है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और हॉर्टिकल्चर विभाग इस मौसम को देखते हुए, ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने पर जोर दे रही है। ऐसा करने से स्थानीय किसानों की आय बढ़ेगी। बता दें की सेब की नई किस्म के वृक्षारोपण पर किसानों को 50% तक का अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान का लाभ लेने के लिए आप भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन और हॉर्टिकल्चर विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर लोकवन 2000 2925
देवास हाटपिपलिया अन्य 2370 2410
सागर जैसीनगर मिल गुणवत्ता 2350 2355
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1985 2410
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1895 2130
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2580 3050
देवास खातेगांव अन्य 2000 2650
सिवनी लखनादौन मिल गुणवत्ता 2000 2100
गुना मकसूदनगढ़ अन्य 2400 2400
खंडवा पंधाना लोकवन 2300 2310
पन्ना पवई 147 औसत 2200 2200
सतना सतना अन्य 2150 2325
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2149 2315
मन्दसौर सुवासरा मिल गुणवत्ता 2301 2301

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

पूरे देश में अभी और बढ़ेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है जो पूर्वी दिशा में जाते-जाते कमजोर हो जाएगा। उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित पूर्व उत्तर राज्यों में अच्छी बारिश जारी रहेगी। 15 सितंबर के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी में बन सकता है जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश देगा। पहाड़ों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं विशेष कर उत्तराखंड में। दक्षिण भारत में हल्के से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। दिल्ली और मुंबई में अब छुटपुट बारिश ही होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

2000 रुपए तक गिरे लहसुन के भाव, जानें अपने नजदीकी मंडी का हाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम अलोट देसी 6500 14500
धार बदनावर (F&V) लहसुन 4500 8500
मन्दसौर दलौदा औसत 2200 9800
मन्दसौर गरोठ औसत 9700 9900
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 1500 1900
रतलाम जावरा देसी 9000 10000
नीमच जावद अन्य 4501 4501
शाजापुर कालापीपल अन्य 4515 12590
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 3500 13000
सिंगरोली सिंगरोली अन्य 9000 9000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 5000 11000
झाबुआ थांदला औसत 3000 3800

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

जारी रहेगी मूसलाधार बारिश, इस महीने ज्यादातर राज्यों में मानसून रहेगा सक्रिय

know the weather forecast,

सितंबर के महीने में बंगाल की खाड़ी एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। एक के बाद एक निम्न दबाव बन रहे हैं और आगे भी बनेंगे। ये निम्न दबाव पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देंगे। पूर्वी भारत सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में बारिश जारी रह सकती है। उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ाने की संभावना है। दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले दो दिन होगी भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का दिखेगा असर

know the weather forecast,

चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय भागों सहित बिहार के कुछ भागों में तेज बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के साथ सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित पहाड़ों का मौसम अभी शुष्क ही रह सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share