मधुमक्खी पालन पर 75% की सब्सिडी, होगी 10 लाख तक की कमाई

subsidy on beekeeping

आजकल किसान परंपरागत व अन्य प्रसिद्ध फसलों की खेती करने के साथ साथ पशुपालन कर के भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए मधुमक्खी पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए जबरदस्त सब्सिडी प्रदान कर रही है।

राज्य में शहद ले उत्पादन को बढ़ाने के लक्ष्य पर काम करते हुए राज्य सरकार किसानों को मधुमक्खी के छत्ते एवं उसकी पेटी पर 75% तक का भारी अनुदान दे रही है। इसका अर्थ ये हुआ कि अगर मधुमक्खी के छत्ते व उसकी पेटी की खारेदारी में लागत एक लाख रूपये आता है तो इसमें सरकार की तरफ से 75000 रुपये की मदद की जायेगी। इस अनुदान का लाभ उठाने के लिए आपको नजदीकी कृषि विभाग में जाना होगा और आवेदन करना होगा।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्यप्रदेश की मुख्य मंडियों में प्याज़ भाव में दिखी कितनी तेजी?

onion Mandi Bhaw,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं प्याज़ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में प्याज के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
सागर देवरी प्याज 1100 1450
देवास देवास (F&V) अन्य 600 2000
शाजापुर कालापीपल अन्य 225 2090
मन्दसौर मन्दसौर प्याज 680 2111
होशंगाबाद पिपरिया प्याज 550 2300
रतलाम रतलाम (F&V) अन्य 630 2439
सीहोर सीहोर अन्य 500 2170
मन्दसौर शामगढ़ (F&V) अन्य 820 1200
उज्जैन उज्जैन (F&V) प्याज 280 2459

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

कहीं भारी बारिश तो कहीं सूखे की मार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई भागों में भारी बारिश हो सकती है। केरल में भी भारी बारिश की संभावना है। धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगी। परंतु पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान और गुजरात अभी सूखे ही रहेंगे। यहां किसान भाइयों की चिंता बढ़ रही है। पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी बनी रहेगी तथा लैंडस्लाइड का खतरा कम हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

लहसुन के भाव में फिर आई तेजी, 15500 रुपए चल रहे उच्च भाव

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 3200 12000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 2500 8000
मन्दसौर दलौदा औसत 4900 14800
सीहोर इछावर लहसुन 9705 11800
नीमच जावद अन्य 5000 5000
शाजापुर कालापीपल अन्य 4380 12360
नीमच नीमच देसी 4500 15421
होशंगाबाद पिपरिया औसत 7000 15000
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 4500 15500
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 2401 12814
सिवनी सिवनी औसत 6500 12500
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1000 13000
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 6000 12000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

सितंबर के शुरुआती दिनों में होगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

सितंबर के शुरुआती दिनों में बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दवा का क्षेत्र बन सकता है जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश देगा। यह मध्य प्रदेश पर आते-आते उत्तर पूर्व की तरफ मुड़ेगा तथा फिर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश दे सकता है। परंतु इसका प्रभाव पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय भागों में दिखाई नहीं देगा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली का मौसम भी शुष्क बने रहने की संभावना है। दक्षिण भारत में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share