पूरे देश में अभी और बढ़ेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

इस समय साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है जो पूर्वी दिशा में जाते-जाते कमजोर हो जाएगा। उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित पूर्व उत्तर राज्यों में अच्छी बारिश जारी रहेगी। 15 सितंबर के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी में बन सकता है जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश देगा। पहाड़ों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं विशेष कर उत्तराखंड में। दक्षिण भारत में हल्के से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। दिल्ली और मुंबई में अब छुटपुट बारिश ही होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>