पूरे सितंबर में मानसून रहेगा सक्रिय, बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है। अगले 24 घंटे के दौरान एक निम्न दबाव बनेगा। इसके प्रभाव से झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां महाराष्ट्र के कई भागों सहित मुंबई में भी बढ़ेगी। दक्षिणी गुजरात और पूर्वी राजस्थान सहित दिल्ली में भी बारिश संभव है। पहाड़ों पर एक बार फिर मूसलाधार बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। बिहार और पश्चिम बंगाल में मानसून की गतिविधियां थोड़ी कम रहेगी वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी 2 दिन बाद बारिश कम हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>