एमपी में भीषण बारिश के बाद अब इन राज्यों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुछ जिलों में 300 मिली मीटर से भी ज्यादा की बारिश दर्ज की गई है। अब बारिश की गतिविधियां मध्य प्रदेश से धीरे-धीरे कम होने लगेंगे परंतु दक्षिण पूर्वी राजस्थान गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई के आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ों सहित पंजाब हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगा बारिश का तांडव, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गहरे नाम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम मध्य प्रदेश से गुजरात और दक्षिणी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ेगा। दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, दक्षिणी राजस्थान के साथ उत्तरी महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। कई शहरों में जल भराव की समस्या आ सकती है। फ्लैश फ्लड भी संभव है। राजस्थान और गुजरात में पकी हुई फसलों को नुकसान हो सकता है परंतु आगामी फसलों के लिए यह बारिश बहुत फायदेमंद होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

हर पेड़ पर मिल सकती है 70 रुपये की सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना

Jal Jeevan Hariyali Yojana

आज के जमाने में किसान खेती के साथ साथ कई अन्य कार्यों में भी हाथ आजमा कर खूब सारी अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र के ही अंतर्गत आने वाले वृक्षारोपण जैसे कार्य तो अच्छी कमाई देने के साथ साथ पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाते हैं। सरकार की तरफ से खेती के क्षेत्र में तो योजनाएं चलाई जाती हीं हैं पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में भी सरकार कई नई योजनाएं ला रही है। इन्हीं में से एक हैं वन विभाग के द्वारा शुरू की गई एक ख़ास स्कीम।

दरअसल बिहार राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक योजना शुरू की है जिसका नाम है ‘जल जीवन हरियाली योजना’। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सिर्फ 10 रुपये की फिक्सड डिपॉजिट पर फलदार एवं इमारती दोनों प्रकार के पौधे मिलते हैं। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है की ये पौधे अगर तीन साल तक जीवित रहे तो पौधे के मालिक को प्रति पौधे 70 रुपये की सब्सिडी भी दी जायेगी। बता दें की इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक किसान आवेदन करने के लिए वन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
मुरैना बनमोरकलां सरसों 5450 5450
शिवपुरी बराड़ सरसों 5390 5551
रायसेन बरेली बड़ा 100 किलो 4900 4921
भिंड भिंड सरसों 5050 5175
मंडला बिछिया अन्य 5400 5450
अशोकनगर चंदेरी सरसों 5265 5265
छतरपुर छतरपुर अन्य 4900 5090
रतलाम जावरा अन्य 5000 5270
शाजापुर कालापीपल अन्य 4975 5520
शिवपुरी पिछौर अन्य 5045 5140
सतना रामनगर अन्य 4500 4500
मुरैना सबलगढ़ सरसों (काला) 5333 5372
डिंडोरी शाहपुरा अन्य 5200 5400
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 5227 5340

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र तेजी से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी राजस्थान और गुजरात के भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगी 28 हजार रुपए की सब्सिडी, गेंदे के फूल की खेती पर मिलेगा लाभ

will get profit on cultivation of marigold flower

पारंपरिक फसलों की खेती के बजाय फूलों की खेती भी किसान को अच्छी आमदनी दे सकता है। इससे किसान कम समय में अच्छी कमाई कर सकते हैं। पर फिलहाल भारत में कम हीं किसान फूलों की खेती करते हैं, कहीं कहीं किसान सिर्फ सीजन के दौरान ही फूलों की खेती करते हैं। किसानों के बीच इसको लेकर जागरूकता की कमी है इसीलिए सरकार भी किसानों के बीच फूलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में बिहार में सरकार किसानों को गेंदे के फूल की खेती पर सब्सिडी दे रही है।

बिहार सरकार की तरफ से यह सब्सिडी “एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना” के अंतर्गत किसानों को दी जा रही है। इस बाबत गेंदे की खेती पर किसानों को करीब 70% प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। अगर आप एक हेक्टेयर खेत में इसकी खेती करेंगे तो आपको 28 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। दरअसल सरकार ने प्रति हेक्टेयर खेत में गेंदे के फूल की खेती की लागत 40 हजार रुपए तय किये हैं और इस लागत पर 70% प्रतिशत तक सब्सिडी के हिसाब से उन्हें 28 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है।

स्रोत: कृषि जागरण

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2360 2380
देवास बागली 147 औसत 2125 2210
मुरैना बनमोरकलां 147 औसत 2125 2125
ग्वालियर भितरवार अन्य 2320 2365
छतरपुर बिजावर मिल क्वालिटी 2290 2325
दतिया दतिया अन्य 2315 2350
मुरैना जोरा देशी 2150 2150
शाजापुर कालापीपल लोकवन 2010 2480
शाजापुर कालापीपल मिल क्वालिटी 1855 2175
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2560 2965
खरगोन करही अन्य 2555 2575
सागर केसली अन्य 2350 2360
टीकमगढ़ खरगापुर मिल क्वालिटी 2250 2360
देवास खातेगांव अन्य 2000 2650
सिवनी लखनादौन मिल क्वालिटी 2100 2100
शिवपुरी मगरोनी अन्य 2110 2340
गुना मकसूदनगढ़ अन्य 2400 2400
सागर मालथोन दारा मिल 2100 2200
शाजापुर नलकेहड़ा अन्य 2100 2410
टीकमगढ़ निवाड़ी लोकवन 2350 2455
रायसेन ओबेदुल्लागंज लोकवन 2351 2351
पन्ना पन्ना अन्य 2200 2310
पन्ना पवई 147 औसत 2200 2312
गुना राघोगढ़ मिल क्वालिटी 2215 2405
रतलाम रतलाम लोकवन 2310 2750
इंदौर सांवेर अन्य 2561 2561
सागर शाहगढ़ मिल क्वालिटी 2400 2400
शाजापुर शाजापुर अन्य 2250 2250
श्योपुर श्योपुरबडोद अन्य 2000 2391
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2125 2370

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगी भारी बारिश, एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में मानसून एक्टिव

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। अब तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। इस निम्न दबाव के क्षेत्र का असर दक्षिणी और पूर्वी गुजरात सहित दक्षिण पूर्वी राजस्थान पर भी भारी बारिश के रूप में दिखाई देगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होगी वहीं उत्तराखंड जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। झारखंड में मध्यम परंतु बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

हर महीने मिलेंगे 900 रुपये, इस राज्य के किसानों को होगा लाभ

900 rupees will be given every month

जैविक खेती और गोपालन करने वाले किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक बेहतरीन योजना शुरू की है। इसके तहत गोपालक व जैविक खेती करने वाले किसन हर माह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करेंगे। गौरतलब है की मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है और इसी उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत हो रही है।

इस योजना से किसानों को हर माह 900 रुपये की राशि उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में चल रहे महीने की क़िस्त सरकार द्वारा किसानों को जारी कर भी दी गई है। जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और हर महीने 900 रुपये पाना उठाना चाहते हैं, वे योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं।

स्रोत: टीवी 9

महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में फिर आई तेजी, 16000 रुपए चल रहे उच्च भाव

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 2200 14101
धार बदनावर (F&V) लहसुन 4000 9000
खरगोन बड़वाह अन्य 9500 15000
भोपाल भोपाल (F&V) अन्य 2000 8000
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 7620 10240
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 1600 13900
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 1800 2200
नीमच जावद अन्य 4301 4301
शाजापुर कालापीपल अन्य 4540 12990
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 2000 6000
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9000 16000
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 8000 12000
सागर सागर (F&V) लहसुन 8000 10000
रतलाम सैलाना अन्य 8800 8800
सीहोर सीहोर अन्य 5500 13900
सिवनी सिवनी औसत 8000 10000
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1000 15610
मन्दसौर सीतामऊ अन्य 5000 10000
झाबुआ थांदला औसत 3200 3800

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share