मौसम विभाग का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी से साथ अब होगी बारिश

know the weather forecast,

एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर भारी बर्फबारी दे सकते हैं। 12 और 13 जनवरी के बीच उत्तर भारत में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। गुजरात में एक विपरीत चक्रवातीय हवाओं के क्षेत्र के कारण सर्दी में कमी आ सकती है परंतु मध्यप्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा सहित तेलंगाना में सर्दी जारी रहेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा में भी कड़ाके की सर्दी रहेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कड़ाके की ठंड की चपेट में आधा हिंदुस्तान, अभी और बढ़ेगी ठंड

know the weather forecast,

इस समय आधे से ज्यादा हिंदुस्तान कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अगले 3 दिनों तक किसी भी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है। 8 जनवरी से 13 जनवरी के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। यह बर्फबारी जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में दिखाई देगी। 13 जनवरी के बाद एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ने वाला है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से कई राज्यों में चलेगी तेज शीतलहर

know the weather forecast,

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, हालांकि 8 जनवरी से पहाड़ों पर भारी हिमपात शुरू हो सकता है। बर्फबारी के बाद 15 जनवरी से एक बार फिर उत्तर भारत सहित मध्य भारत में तापमान गिरेंगे और कड़ाके की ठंड शुरू होगी। दक्षिण भारत का भी मौसम शुष्क रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय जिलों में छिटपुट बारिश संभव है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भी सर्दी बढ़ेगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर के आसार, घना कोहरा बनेगा परेशानी की वजह

know the weather forecast,

पहाड़ों से चलने वाली सर्द हवाएं पंजाब से लेकर गुजरात और मध्य प्रदेश का तापमान गिरा रहे हैं तथा कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। पिछले 2 दिनों के दौरान पंजाब से लेकर बिहार तक और उत्तरी राजस्थान से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक कोहरा छा सकता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय पाला पड़ सकता है तथा शीत लहर के साथ कोल्ड डे भी हो सकता है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अगले 2 दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, शीतलहर की चपेट में रहेंगे कई राज्य

know the weather forecast,

नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर की वापसी हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में आज और कल शीतलहर चल सकती है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में ठंड का कहर, अभी तापमान और जाएगा नीचे

know the weather forecast,

नए साल 2023 का आगाज हो चुका है और लोग जश्न में डूबे हुए हैं। इस बीच देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई प्रदेशों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। तापमान लगातार गिरने से लोगों की परेशानी धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत में तापमान और नीचे जाने की संभावना है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का अलर्ट, झेलना पड़ेगा भीषण शीतलहर का टॉर्चर

know the weather forecast,

पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण शीतलहर की भविष्यवाणी की है। नए साल में दिल्ली को चार डिग्री का टॉर्चर झेलना पड़ सकता है।

स्रोत: आज तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग की चेतावनी, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में ज्यादातर राज्य

know the weather forecast,

राजधानी दिल्ली और एनसीआर घने कोहरे और शीतलहर के साथ नए साल का स्वागत करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से फिर से शीत लहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री या इससे कम पर पहुंचने की संभावना है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का अलर्ट, 18 राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड

know the weather forecast,

पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक पड़ने वाली है भीषण ठंड। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ेगा। इस भीषण ठंढ की वजह से किसानों को अपने फसल में पाले की समस्या देखने को मिल सकती है।

स्रोत: मौसम समाचार

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

नए साल में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर भारत में अब हवाओं की दिशा बदलने से तापमान कुछ बढ़े हैं। दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है जिससे सर्दी से कुछ राहत अगले दो दिनों तक रहेगी। 29 तारीख से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर हिमपात देना शुरू करेगा जो 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। नए साल में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share