अति शक्तिशाली हुआ मोका तूफ़ान, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

समुद्री तूफान मोका अब अति शक्तिशाली हो गया है। बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान 30 डिग्री है जो इसको और शक्तिशाली बना सकता है। इसी तेजी से यह बांग्लादेश और म्यांमार के तट की ओर बढ़ रहा है। तट से टकराते समय हवाओं की रफ्तार 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा और कहीं-कहीं 170 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 14 और 15 मई को भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तट पर तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें समुद्र में उठेंगे। गर्म और शुष्क उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं पूरे भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रखेंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>