समुद्री तूफान से कई राज्य होंगे प्रभावित, देखें कैसा रहेगा मौसम

इस साल का पहला समुद्री तूफान मोका बंगाल की खाड़ी में बन गया है। समुद्री सतह से टकराने के बाद इसके और सशक्त होने की संभावना हैं और इससे यह और ज्यादा मजबूत होकर भीषण चक्रवाती तूफान बन सकता है। उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के जो तटीय जिले हैं वहां पर तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। परंतु इस तूफान का रुख बांग्लादेश और म्यांमार के उत्तरी भागों की तरफ है। उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाएं अब भारत के अधिकांश भागों में चलती रहेंगे जिसके प्रभाव से पूरे देश में तापमान बढ़ेंगे तथा कई राज्यों में लू का प्रकोप दिखाई देने लगेगा। भीषण गर्मी का दौर लगभग शुरू हो चुका है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>