बंगाल की खाड़ी में तूफ़ान का कई राज्यों पर होगा असर, देखें मौसम पूर्वानुमान

6 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। यह निम्न दबाव गहरा कर डीप डिप्रेशन बन सकता है। इसके समुद्री तूफान ‘मोका’ बनने के भी चांस है। अभी इसका रुख पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों, बांग्लादेश या म्यानमार की तरफ हो सकता है। अगले 2 दिनों के बाद आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क हो जाएगा तथा तापमान बढ़ने लगेंगे। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>