देश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पिछले चौबीस घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखी गई हैं साथ हीं तेज हवाएं भी चलीं है। अब पहाड़ों पर बारिश और हिमपात से शुरू होगा तथा 24 घंटे बाद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी शुरू हो सकती है। पश्चिम बंगाल और बिहार के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलों का अलर्ट

know the weather forecast,

पश्चिमी प्रशांत महासागर में बना समुद्री तूफान मवार गुआम की तरफ जाएगा। इसका असर भारत के मानसून की हवाओं पर दिखाई देगा। हिंद महासागर में बना समुद्री तूफान फेबिन अगले 3 दिनों में कमजोर हो जाएगा। 22 और 23 मई को उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी चलेगी और 24 मई से पूरे गंगा के मैदानी क्षेत्रों सहित पूर्वी भारत, उत्तर पूर्वी भारत, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में तेज बारिश शुरू हो सकती है। पहाड़ों पर बारिश और हिमपात होगा। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

know the weather forecast,

2 दिन तक भीषण गर्मी का प्रकोप उत्तर भारत के मैदानी इलाकों सहित पूर्वी भारत में जारी रहेगा। 23 मई से उत्तर भारत में हल्की आंधी और मेघ गर्जना होगी। 24 मई से पंजाब से शुरू होकर बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश के साथ बिजली की गरज चमक हो सकती है और ओले गिर सकते हैं। राजस्थान के उत्तरी भागों सहित मध्यप्रदेश में भी बारिश होगी, दक्षिण भारत में मेघ गर्जना संग बारिश और तेज हवाएं संभव हैं।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश संग गिरेंगे ओले, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

हिंद महासागर में तूफान बना हुआ है अब पश्चिमी प्रशांत महासागर में भी समुद्री तूफान बनने के कगार पर है। इन दोनों समुद्री तूफान का भारत के मानसून पर क्या असर होगा। उत्तर भारत में आंधी और बारिश की गतिविधियां अगले दो दिनों तक बहुत कम हो जाएंगी परंतु 22 मई से एक बार फिर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों सहित उड़ीसा में बारिश शुरू हो जाएगी। दक्षिण भारत में भी 22 मई से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। हम कह सकते हैं कि आधा हिंदुस्तान एक बार फिर प्री मानसून बारिश की गतिविधियां देखेगा। उत्तर भारत में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। पहाड़ों पर एक बार फिर मई के आखिर में हिमपात होगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आंधी बारिश और ओलावृष्टि के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। अब अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आंधी चल सकती है। 22 या 23 मई से पंजाब से लेकर बिहार तक बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है। मानसून अब जल्द ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर दस्तक दे सकता है। अभी मानसून के केरल पहुंचने में कुछ देरी संभव है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून इस बार देरी से देगा दस्तक, जानें क्या हैं इसकी वज़हें

know the weather forecast,

केरल में मानसून के आगमन की घोषणा करने के लिए कुछ मानदंड पूरे होने जरूरी होते हैं जैसे कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई 14 शहरों की लिस्ट में से कम से कम 10 शहरों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिलीमीटर बारिश। साथ ही कुछ और बातें भी जरूरी हैं जो वीडियो में समझाई गई हैं। इस बार मानसून में देरी का कारण अरब सागर में बना विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और हिंद महासागर में बना हुआ एक भीषण समुद्री तूफान है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बारिश व धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

अरब सागर में एक विपरीत चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा हिंद महासागर में भीषण तूफान बना है। इन दोनों के प्रभाव से मानसून की हवाएं भारत की तरफ आने में देरी कर सकती हैं। केरल में मानसून देर से पहुंचेगा तथा जून में भीषण गर्मी जारी रह सकती है। अगले कुछ दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित बिहार में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें और धूल भरी आंधी चल सकती है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगी बारिश और धूल भरी आंधी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

जून के महीने से ही अलनीनो का प्रभाव दिखने लगेगा जो जुलाई के अंत तक काफी ज्यादा प्रभावी हो जाएगा। अलनीनो के प्रभाव से मानसून कमजोर हो सकता है तथा बारिश कम हो सकती है। परंतु कई मॉडल मानसून के दौरान IOD इंडियन ओशन डाइपोल को पॉजिटिव दिखा रहे हैं। अगर इंडियन ओशन डाइपोल अधिक पॉजिटिव होता है तो अल नीनो के प्रभाव को नकार सकता है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है साथ हीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

समुद्री तूफान के तट से टकराने के बाद अब पूरी तरह से कमजोर हो जाने की संभावना है। परंतु अगले चौबीस घंटों के दौरान मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड सहित पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। शेष उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें तथा धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दक्षिण भारत शुष्क और गर्म रहेगा परंतु तटीय कर्नाटक और केरल में बारिश हो सकती है। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ का मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मोका तूफ़ान से भारी आंधी और बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मोका आज 14 मई की दोपहर को उत्तरी म्यानमार के तट से टकराएगा। हवाओं की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और भारी बारिश की भी संभावना बन रही है। अब भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे के मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ बारिश और हिमपात देगा तथा उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश और दिल्ली में आंधी चल सकती है।

स्रोत: स्काईमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share