कई राज्यों में होगी आफत की बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है तथा दूसरा निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण कोंकण में बना है। दोनों निम्न दबाव के प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित बिहार के पूर्वी जिलों में तेज बारिश संभव है। केरल, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के तट पर भी भारी बारिश होगी। गोवा में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मानसून अब जल्दी ही पंजाब, हरियाणा सहित राजस्थान के कुछ और भागों से विदाई लेगा। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश भागों में उत्तर पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चलती रहेंगी। अभी ऐसा अनुमान है कि मानसून सामान्य से कम ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मानसून सीजन का आखिरी निम्न दवाब कराएगा भारी बारिश

know the weather forecast,

मानसून सीजन का आखिरी लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी में जल्दी ही बनेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित गोवा और महाराष्ट्र के तट पर भारी बारिश संभव है। केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश होगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश तथा दक्षिणी प्रायद्वीप में भी हल्की बारिश होगी। जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है परंतु बाकी पहाड़ी इलाके शुष्क बने रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात के अधिकांश भागों सहित पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश भी शुष्क रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश के साथ होगी मानसून की विदाई, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पहाड़ों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ भागों से मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। जल्दी ही यहां से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। अब दक्षिणी तटीय महाराष्ट्र सहित कर्नाटक और केरल के तट पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप में भारी से अति भारी बारिश संभव है। बिहार के दक्षिणी हिस्सों सहित पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और दक्षिणी प्रायद्वीप सहित लक्षद्वीप में अच्छी बारिश जारी रहेगी। दक्षिण पूर्वी राजस्थान में छुटपुट तथा दक्षिणी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

शुरू हुई मानसून की विदाई, जाते जाते भारी बारिश देगा मानसून

know the weather forecast,

मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, पश्चिमी राजस्थान से मानसून विदा ले चुका है। विपरीत चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर बना है। अब पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश की संभावना नहीं है। दो-तीन दिन बाद बारिश की गतिविधियां पश्चिम मध्य प्रदेश से भी हटाना शुरू हो जाएगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में महीने के आखिर में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

वापिस जाता मानसून कराएगा भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा परंतु मध्य भारत और पूर्वी भारत में बारिश जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों सहित दक्षिण पूर्वी राजस्थान और दक्षिण पूर्वी गुजरात में बारिश होगी। महाराष्ट्र में तेज बारिश संभव है दक्षिणी प्रायद्वीप में अभी मानसून सक्रिय बना रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। 30 सितंबर या 1 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनेगा जो और गहरा सकता है परंतु उसके तूफान बनने की आशंका बहुत ही कम है या कह सकते हैं कि ना के बराबर है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश से लेकर बिहार तक होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार तक भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब के क्षेत्र की वजह से लगातार बारिश जारी है और इसके आगे भी जारी रहने के आसार है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मानसून की भारी बारिश रहेगी जारी, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बिहार सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी है। अब राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले 4 या 5 दिनों में मानसून पश्चिमी राजस्थान से विदाई लेना शुरू कर देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आधे हिंदुस्तान में बारिश का कहर, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड के आसपास पहुंच चुका है। बारिश की गतिविधियां पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, बिहार सहित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में दिखाई देंगी। झारखंड, उड़ीसा सहित दक्षिण भारत में भी तेज बारिश संभव है। पूर्वी राजस्थान और गुजरात में भी बारिश की गतिविधियों में एक बार फिर से वृद्धि होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अगले तीन दिन भीषण बारिश के साथ बाढ़ की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले दो दिनों के दौरान उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा बिहार सहित नेपाल के पहाड़ियों पर मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। अगले दो दिन गुजरात और राजस्थान सहित पश्चिमी पंजाब और हरियाणा का मौसम शुष्क बना रहेगा। तेलंगाना सहित तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में तेज बारिश हो सकती है। शेष दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश राजस्थान में भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ नया निम्न दवाब का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश के कई भागों में मूसलाधार बारिश देगा। पूर्वी राजस्थान में भी एक बार फिर बारिश बढ़ सकती है। उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश की संभावना अब काफी कम दिखाई दे रही है। 27 या 28 सितंबर से मानसून राजस्थान से विदाई लेना शुरू कर सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share