भारी बारिश जारी रहने के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

निम्न दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे दक्षिणी पाकिस्तान की ओर बढ़ेगा। आज से राजस्थान के ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेगी परंतु उत्तर पश्चिम गुजरात के ऊपर भारी बारिश जारी रहेगी। सिंध प्रांत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव बन रहा है जो फिर से मध्य भारत की ओर बढ़ेगा तथा कई राज्यों को भारी बारिश देगा। 24 सितंबर से एक बार फिर मध्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान और गुजरात सहित दिल्ली पंजाब और हरियाणा को बारिश मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अभी बारिश रुकने वाली नहीं है, कई क्षेत्रों में जारी रहेगी भारी बारिश

know the weather forecast,

अगस्त के सूखे मौसम के बाद सितंबर में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। इसके दो कारण हो सकते हैं एक तो इंडियन ओशन डायपोल पॉजिटिव हो गया है और दूसरी तरफ मैडम जूलियन ओस्किलेशन भी हिंद महासागर से होकर गुजर रहा है। इस समय दक्षिणी राजस्थान पर बना हुआ निम्न दबाव आगे बढ़ने वाला है अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी गुजरात में तेज बारिश होगी। एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र भी बंगाल की खाड़ी पर बनने वाला है जो एक बार फिर पूर्वी और मध्य भारत की तरफ आएगा और कई राज्यों को भारी बारिश दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

एमपी में भीषण बारिश के बाद अब इन राज्यों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुछ जिलों में 300 मिली मीटर से भी ज्यादा की बारिश दर्ज की गई है। अब बारिश की गतिविधियां मध्य प्रदेश से धीरे-धीरे कम होने लगेंगे परंतु दक्षिण पूर्वी राजस्थान गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। मुंबई के आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ों सहित पंजाब हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगा बारिश का तांडव, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गहरे नाम दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम मध्य प्रदेश से गुजरात और दक्षिणी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ेगा। दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, दक्षिणी राजस्थान के साथ उत्तरी महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है। कई शहरों में जल भराव की समस्या आ सकती है। फ्लैश फ्लड भी संभव है। राजस्थान और गुजरात में पकी हुई फसलों को नुकसान हो सकता है परंतु आगामी फसलों के लिए यह बारिश बहुत फायदेमंद होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मूसलाधार बारिश की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र तेजी से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी राजस्थान और गुजरात के भी कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगी भारी बारिश, एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में मानसून एक्टिव

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। अब तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। इस निम्न दबाव के क्षेत्र का असर दक्षिणी और पूर्वी गुजरात सहित दक्षिण पूर्वी राजस्थान पर भी भारी बारिश के रूप में दिखाई देगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होगी वहीं उत्तराखंड जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। झारखंड में मध्यम परंतु बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई जिलों में भारी बारिश के आसार, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। अब तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। इस निम्न दबाव का असर दक्षिणी और पूर्वी गुजरात सहित दक्षिण पूर्वी राजस्थान पर भी भारी बारिश के रूप में दिखाई देगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होगी वहीं उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। झारखंड में मध्यम परंतु बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पूरे सितंबर में मानसून रहेगा सक्रिय, बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन चुका है। अगले 24 घंटे के दौरान एक निम्न दबाव बनेगा। इसके प्रभाव से झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां महाराष्ट्र के कई भागों सहित मुंबई में भी बढ़ेगी। दक्षिणी गुजरात और पूर्वी राजस्थान सहित दिल्ली में भी बारिश संभव है। पहाड़ों पर एक बार फिर मूसलाधार बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। बिहार और पश्चिम बंगाल में मानसून की गतिविधियां थोड़ी कम रहेगी वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी 2 दिन बाद बारिश कम हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पूरे देश में अभी और बढ़ेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है जो पूर्वी दिशा में जाते-जाते कमजोर हो जाएगा। उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित पूर्व उत्तर राज्यों में अच्छी बारिश जारी रहेगी। 15 सितंबर के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी में बन सकता है जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश देगा। पहाड़ों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं विशेष कर उत्तराखंड में। दक्षिण भारत में हल्के से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। दिल्ली और मुंबई में अब छुटपुट बारिश ही होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

जारी रहेगी मूसलाधार बारिश, इस महीने ज्यादातर राज्यों में मानसून रहेगा सक्रिय

know the weather forecast,

सितंबर के महीने में बंगाल की खाड़ी एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। एक के बाद एक निम्न दबाव बन रहे हैं और आगे भी बनेंगे। ये निम्न दबाव पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश देंगे। पूर्वी भारत सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात और पूर्वी राजस्थान में बारिश जारी रह सकती है। उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ाने की संभावना है। दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share