कई राज्यों में होगी आफत की बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है तथा दूसरा निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण कोंकण में बना है। दोनों निम्न दबाव के प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित बिहार के पूर्वी जिलों में तेज बारिश संभव है। केरल, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र के तट पर भी भारी बारिश होगी। गोवा में भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मानसून अब जल्दी ही पंजाब, हरियाणा सहित राजस्थान के कुछ और भागों से विदाई लेगा। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश भागों में उत्तर पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चलती रहेंगी। अभी ऐसा अनुमान है कि मानसून सामान्य से कम ही रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>