कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। IMD के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बाद में इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश तथा ऊंची चोटियों पर बर्फबारी संभव है। हरियाणा और पंजाब के उत्तरी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश तथा पूर्वी भारत में हल्की बारिश होगी। दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ाने वाली है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वोत्तर राज्यों में होगी भारी बारिश, बाकी राज्य रहेंगे शुष्क

know the weather forecast,

पोस्ट मानसून सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बारिश और हिमपात दे सकता है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में भी हल्की बारिश की संभावना है। देश के अधिकांश इलाकों का मौसम अब शुष्क रहेगा तथा मानसून की वापसी जल्दी ही पूरी होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क, देखें कहाँ कहाँ हो सकती है बारिश?

know the weather forecast,

निम्न दबाव का क्षेत्र अब गंगिय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर है। इसके प्रभाव से बांग्लादेश में भारी बारिश हुई है। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। पहाड़ों पर इस मौसम का पहला पश्चिमी विक्षोभ में पहुंचने वाला है। 9 और 10 अक्टूबर को पहाड़ों पर बारिश और हल्का हिमपात हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, भूटान, असम और अरुणाचल प्रदेश सहित बांग्लादेश के कई भागों में भारी बारिश जारी रहेगी। बिहार तथा झारखंड सहित उड़ीसा में बारिश की गतिविधियों में कमी आना शुरू हो जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों सहित तेलंगाना का मौसम शुष्क रहेगा। गुजरात में विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन चुका है यहां तेज धूप के साथ दिन गर्म हो जाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

सिक्किम में बादल फटने के कारण बहुत तबाही हुई है। कई स्थान पर भूस्खलन हुआ तथा फौज के 23 जवान लापता बताये जा रहे हैं। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान सिक्किम सहित पश्चिम बंगाल, उतरी बांग्लादेश, भूटान और पश्चिमी असम में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान बादल फटने की घटनाएं और भी हो सकती हैं। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित महाराष्ट्र का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वी भारत में जारी रहेगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून पूरे राजस्थान और गुजरात के कई भागों सहित उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से विदा हो चुका है। जल्द ही यह मध्य भारत के और भागों से भी विदाई ले लेगा। निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड के ऊपर बना हुआ है इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ भागों सहित पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। दक्षिणी राज्यों में बारिश कम हो जाएगी। महाराष्ट्र में भी बारिश की गतिविधियों में बहुत ही ज्यादा कमी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आधे भारत में भारी बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर के झारखंड के आसपास लो प्रेशर के रूप में देखा जा रहा है। पहाड़ों सहित उत्तर पश्चिम मध्य और पश्चिमी भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा और मानसून वहां से जल्दी ही विदाई लेगा। दक्षिणी प्रायद्वीप में भी बारिश की गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

नए मौसमी सिस्टम से भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड तथा उड़ीसा के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अरब सागर पर बना डिप्रेशन अब गहरे निम्न दबाव में बदल गया है, इसके प्रभाव से आज दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में भारी बारिश होगी। केरल सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश की संभावना है। पंजाब से लेकर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हलचल से कई राज्यों में भारी बारिश

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिम मानसून जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों से हट गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ और भागों से भी मानसून ने विदाई ले ली है। मानसून 94% पर समाप्त हुआ है। बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र और अरब सागर में बना डिप्रेशन कई राज्यों में भारी बारिश देगा। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा सहित गोवा, दक्षिणी कोंकण और कर्नाटक के तट पर भारी बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share