शुरू हुई मानसून की विदाई, जाते जाते भारी बारिश देगा मानसून

मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, पश्चिमी राजस्थान से मानसून विदा ले चुका है। विपरीत चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर बना है। अब पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश की संभावना नहीं है। दो-तीन दिन बाद बारिश की गतिविधियां पश्चिम मध्य प्रदेश से भी हटाना शुरू हो जाएगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में महीने के आखिर में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>