शुरुआती मॉनसून रहेगा कमजोर, फसल बोने के लिए अभी करें इंतजार

मॉनसून ने केरल में दस्तक तो दे दी है परंतु मॉनसून की बारिश अभी दिखाई नहीं दे रही। शायद मौसम विभाग ने मॉनसून डिक्लेअर करने में जल्दबाजी दिखाई है। अगले लगभग 1 सप्ताह तक केरल तमिलनाडु कर्नाटक आंध्र प्रदेश तेलंगाना तथा महाराष्ट्र में अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। पूर्वोत्तर राज्यों में 2 दिनों के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगे तथा 2 जून से कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत का मौसम शुष्क और गर्म रहने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>