एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में पहुंचा मानसून, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून फिलहाल धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश से पहले यह राजस्थान तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों में यह झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा को पार करते हुए उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में भी अब मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। पंजाब का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा परंतु दिल्ली, हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मानसून अब तेजी से आगे बढ़ेगा, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

मानसून की चाल अब फिर तेज होने वाली है। गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 24 घंटे के बाद मानसून पूर्वी भारत में भी आगे बढ़ना शुरू कर देगा। दिल्ली और हरियाणा सहित पंजाब का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों के दौरान बारिश नहीं होगी। केरल, तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी अब बारिश की गतिविधियों में कुछ तेजी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

मानसून अब जल्दी ही गुजरात के कई और भागों में आगे बढ़ेगा। अगले दो दिनों के दौरान गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में भी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। दो दिनों के अंदर ही बिहार और झारखंड के कई जिलों में मानसून दस्तक दे देगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी मानसून की बारिश जल्दी शुरू होगी। दिल्ली में 27 जून से अच्छी बारिश होने की संभावना है पूरे भारत को अब गर्मी से राहत मिल जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

जून के आखिर तक ज्यादातर राज्यों तक पहुँच जायेगा मानसून

know the weather forecast,

उत्तर भारत में चल रही धूल भर आंधी और बारिश की गतिविधियां अब एक बार फिर से थम जाएगी। 22 से 25 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान का मौसम शुष्क और गर्म हो जाएगा। 26 और 27 जून के बीच एक बार उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। मानसून तेजी पकड़ेगा और जून के आखिर तक भारत के अधिकांश भागों तक मानसून पहुंच जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

जल्द ही मध्यप्रदेश में मानसून देगा दस्तक, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज मानसून ने काफी दिन के बाद प्रगति की है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कुछ और भागों में मानसून आगे बढ़ा है। पश्चिम बंगाल और बिहार में भी मानसून ने पहुंच बना ली है। अब देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिन के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ सकता है। 25 और 26 जून तक पूर्वी गुजरात और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भी मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। दिल्ली में 26 तारीख से बारिश शुरू होगी और उसके बाद कभी भी मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मानसून अब गुजरात समेत पूर्वी राज्यों में आगे बढ़ेगा, कई राज्यों में होगी बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। गुजरात में भी बारिश बढ़ी है वहीं दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश देखी गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में आंधी और बारिश देखी गई है। तापमान में अब कमी देखने को मिलेगी और मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत में आंधी और बारिश से गर्मी के कहर से मिलेगी राहत, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

19 से 21 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई जिलों सहित उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बादलों की गरज चमक दिखेगी साथ ही बारिश भी हो सकती है। गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से राहत मिलने की संभावना है। पिछले 18 दिनों से पूर्वी भारत के ऊपर मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है परंतु अब मानसून के आगे बढ़ने की राह आसान हो गई है। अगले तीन दिनों के दौरान मानसून बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ तक बढ़ सकता है। अब धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश बढ़ेगी। 24 और 25 जून तक उत्तर प्रदेश के मध्य भागों सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में तथा पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में भी बारिश अच्छी हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मानसून किन राज्यों में बढ़ सकता है आगे, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

know the weather forecast,

फिलहाल उत्तर और मध्य भारत को गर्मी से राहत मिलती हुई नहीं नजर आ रही है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 जून के बीच कुछ राहत मिल सकती है परंतु उसके बाद तापमान फिर बढ़ जाएंगे। पश्चिम दिशा से गर्म और तेज हवाएं लगातार चल रही हैं जो तापमान को गिरने नहीं दे रही हैं। पूर्वी भारत में मानसून आगे बढ़ने के लिए उत्सुक है और हो सकता है कि 19 या 20 तारीख से मानसून आगे बढ़ना शुरू भी कर दे। असम और मेघालय में भारी से अति भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, यहाँ बाढ़ का खतरा काफी अधिक दिखाई दे रहा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

2 दिन बाद राजस्थान समेत कई राज्यों में आएगी आंधी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बांग्लादेश के उत्तरी भागों में और उत्तर पूर्वी असम में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जहाँ अब पूर्वी हवाएं जोर पकड़ेंगी। ये हवाएं मानसून को 19 जून से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में आगे बढ़ाएगी। इन राज्यों में गर्मी का कहर अब समाप्त हो जाएगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब उत्तर पश्चिम भारत में आएगा इसके प्रभाव से 18 जून की शाम से पंजाब में तथा 19 जून से 21 जून के बीच पंजाब, हरियाणा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश हो सकती है। दिल्ली में 20 जून को हल्की बारिश संभव है। 19 जून के बाद लगभग पूरे भारत में हीट वेव समाप्त हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

आपके क्षेत्र में कब शुरू होगी मानसूनी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मानसून के अगले दो दिनों के दौरान कमजोर बने रहने की संभावना है। 18 जून से मानसून आगे बढ़ना शुरू करेगा और 19 जून तक बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ में कुछ आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की बारी आएगी। परंतु गुजरात को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 20 से 22 जून के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के तराई के इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। अगले चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share