पहाड़ों के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को पहुंचने वाला है। इसके प्रभाव से ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में तापमान गिर रहे हैं। हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों में तापमान शून्य के आसपास आ गए हैं। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है जो तमिलनाडु की तरफ आगे बढ़कर भारी बारिश दे सकता है। देश के अधिकांश भागों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।