बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जो तमिलनाडु के तट की तरफ आगे बढ़ते हुए डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसके समुद्री तूफान बनने की संभावना नहीं है। परंतु 11 दिसंबर से तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, और दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। 12 और 13 दिसंबर को केरल और तटीय कर्नाटक में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद मौसम ठंडा होने लगा है। बर्फीली हवाएं अब पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक तापमान गिराएंगी। कई राज्यों में शीतलहर और पाला पड़ने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

See all tips >>