मानसून ने फिर पकड़ी रफ़्तार, आधे देश में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश के ऊपर आ चुका है। यह धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा तथा मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी गुजरात में भी मध्यम वर्षा संभव है। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के साथ महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाके, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में मानसून कमजोर बना रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होंगी तो उत्तराखंड में कहीं-कहीं तेज बारिश संभव है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में एक दो स्थानों पर बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ आएगा परंतु पश्चिमी हवाएं उसको आगे नहीं आने देंगे और वह कमजोर होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ मुड़ जाएगा। अब बारिश की गतिविधियां अंदरूनी उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना सहित मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होगी। दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी पंजाब और पूर्वी हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के तट पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश संभव है। दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों पर मानसून शुष्क या कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दवाब का क्षेत्र उड़ीसा होते हुए छत्तीसगढ़ और फिर मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से इन सभी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश जारी है और यह अगले दो या तीन दिनों तक जारी रह सकती है। उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस निम्न दवाब के क्षेत्र का असर पूर्वी राजस्थान तक देखने को मिलेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मध्यप्रदेश में पिछले 10-15 दिनों से मौसम बिलकुल शुष्क बना हुआ है हालाँकि अब मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। वीडियो के माध्यम से देखें आने वाले दिनों में कौन से जिले बारिश से प्रभावित होंगे।

स्रोत: धाकड़ एग्रीकल्चर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र कराएगा भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम व उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा तथा अगले कुछ दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के उत्तरी भागों में भारी बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ गुजरात के कई भागों में सूखे जैसे हालात रह सकते हैं। पहाड़ों पर मध्यम बारिश होगी। दिल्ली में भी हल्की बारिश 20 तारीख के आसपास हो सकती है। दक्षिण भारत का मानसून भी कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

17 अगस्त से फिर अच्छी बारिश की बनी संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अल नीनो के प्रभाव से आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश बढ़ सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को बारिश देखी गई है। चौबीस घंटों के बाद यहां का मौसम फिर शुष्क बन सकता है। 17 अगस्त के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। दक्षिण भारत का मानसून लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अब बढ़ेगी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश जारी रहेगी। कुछ राहत के बाद 20 अगस्त से फिर भारी बारिश शुरू हो सकती है। गुजरात, राजस्थान सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा। अब उतरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत में बारिश बढ़ेगी। दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना है। मुंबई में 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। दक्षिणी भारत में मानसून कमजोर बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

अलनीनो के बावजूद अगले 2 दिनों में कई राज्यों में बढ़ने वाली है बारिश

know the weather forecast,

अलनीनो का प्रभाव अब भारतीय मानसून पर पूरी तरह दिखाई देने लगा है। कई राज्य सूखे जैसे हालात से गुजर रहे हैं। मानसून की रेखा अभी भी तराई में बनी हुई है। 2 दिन बाद एक बार फिर उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की जारी रहेगी। तमिलनाडु के भी कुछ जिलों में तेज बारिश संभव है लेकिन आंध्रप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक सहित तेलंगाना और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

15 अगस्त से उत्तर भारत में बढ़ेगी बारिश, पूर्वी राज्यों में जारी रहेगी झमाझम बारिश

know the weather forecast,

मानसून की ट्रफ अगले चार-पांच दिनों तक हिमालय की तराई में ही बनी रहेगी। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। पंजाब हरियाणा दिल्ली सहित राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर प्रदेश के मध्य जिलों से होते हुए पूर्वी जिलों में तेज बारिश होगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों और सिक्किम में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। 15 अगस्त से उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी हल्की बारिश शुरू हो सकती है। गुजरात में हल्की बारिश महाराष्ट्र का मौसम लगभग शुष्क रहेगा परंतु तटीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्यप्रदेश में हल्की बारिश के आसार, पूर्वी भारत भारी बारिश से बेहाल

know the weather forecast

अभी अगले तीन-चार दिनों तक राजस्थान सहित महाराष्ट्र के अधिकांश जिले, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में सूखे जैसे हालात बने रहेंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में बारिश शुरू होने के आसार हैं। पहाड़ों पर एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सहित झारखंड में हल्की बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share