मानसून ने फिर पकड़ी रफ़्तार, आधे देश में भारी बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब मध्य प्रदेश के ऊपर आ चुका है। यह धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा तथा मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पूर्वी गुजरात में भी मध्यम वर्षा संभव है। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के साथ महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाके, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में मानसून कमजोर बना रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होंगी तो उत्तराखंड में कहीं-कहीं तेज बारिश संभव है। दिल्ली पंजाब और हरियाणा में एक दो स्थानों पर बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>