17 अगस्त से फिर अच्छी बारिश की बनी संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

अल नीनो के प्रभाव से आधे से ज्यादा भारत का मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश बढ़ सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को बारिश देखी गई है। चौबीस घंटों के बाद यहां का मौसम फिर शुष्क बन सकता है। 17 अगस्त के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसके प्रभाव से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। दक्षिण भारत का मानसून लगभग शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>