पूर्वी भारत में जारी रहेगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

मानसून पूरे राजस्थान और गुजरात के कई भागों सहित उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से विदा हो चुका है। जल्द ही यह मध्य भारत के और भागों से भी विदाई ले लेगा। निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड के ऊपर बना हुआ है इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ भागों सहित पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। दक्षिणी राज्यों में बारिश कम हो जाएगी। महाराष्ट्र में भी बारिश की गतिविधियों में बहुत ही ज्यादा कमी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>