तूफ़ान ने मचाई तबाही, अगले 24 घंटे तक बारिश जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

अरब सागर में उठा चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय आखिरकार गुजरात के समुद्री तट से टकरा गया है। गुजरात के कच्छ क्षेत्र में तूफ़ान का लैंडफॉल हुआ, इस दौरान करीब 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज़ हवाएं चल रही थीं। गुजरात के कई इलाकों में इस वक्त तूफ़ान की वजह से जबरदस्त बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आधी रात तक इसी तरह गुजरात में बारिश जारी रहेगी। गुजरात में भारी बारिश के बाद कच्छ, जामनगर और द्वारका में तेज़ हवाएं चल रही हैं। इसके कारण बिजली के खंभे और पेड़ों के गिरने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। लिहाजा इन इलाकों में फिलहाल बिजली भी काट दी गई है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आज बरपेगा समुद्री तूफान का कहर, 130 से 140 किलोमीटर की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं

know the weather forecast,

समुद्री तूफान बिपरजोय अब गुजरात की तरफ मुड़ गया है तथा 15 जून की शाम तक गुजरात के उत्तर पश्चिमी तट से टकरा सकता है। लैंडफॉल के समय हवाओं की रफ्तार 130 से 140 किलोमीटर होगी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत सहित गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। राजस्थान के भी कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। 18 जून से 20 जून के बीच उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बारिश हो सकती है। इसके बाद ये तूफ़ान उत्तराखंड तक पहुंचकर कमजोर हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

बिपरजोय तूफ़ान हुआ बिकराल, कई क्षेत्रों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

समुद्री तूफान बिपरजोय अब उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगा तथा गुजरात के उत्तर पश्चिमी तट पर लैंडफॉल करेगा। हवाओं की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठेंगी तथा समुद्र के किनारे के कई इलाकों में पानी भर सकता है। गुजरात के पश्चिमी तट पर रहने वाले सभी लोगों से यह प्रार्थना है कि वह 15 जून की सुबह से 15 जून की शाम तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

मानसून की चाल सुस्त है, महाराष्ट्र के तटीय जिलों सहित मुंबई में बारिश जारी रहेगी। परंतु मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार बना रहेगा। इस समय पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। जिससे अभी फिलहाल राहत की संभावना दिखाई नहीं दे रही।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

इन राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, शुरू हुई झमाझम बारिश

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिमी मानसून कुछ और आगे बढ़ा है तथा इसने पश्चिम बंगाल सहित उत्तर पूर्वी बिहार में दस्तक दे दी है। जल्द ही यह बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ भागों सहित महाराष्ट्र में मुंबई तक पहुंच सकता है। अरब सागर में बना तूफान बिपरजोय 14 जून से गुजरात की तरफ बढ़ेगा तथा 15 जून को गुजरात के तट से एक भीषण तूफान के रूप में टकराएगा। टकराने के बाद इसके प्रभाव से गुजरात सहित राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में और पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तट से टकराया विपरजोय तूफ़ान अब करवाएगा भीषण बारिश

know the weather forecast,

समुद्री तूफान विपरजोय अब गुजरात का रुख करेगा। गुजरात के उत्तरी भागों से टकराने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत सहित गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश दे सकता है। 17 और 18 जून तक बारिश की गतिविधियां दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक पहुंच सकती हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उड़ीसा सहित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। अगले दो-तीन दिनों के दौरान मानसून पूर्व भारत तक भी बढ़ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून के आगे बढ़ने से कई राज्यों में आंधी बारिश के आसार

know the weather forecast,

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है फिलहाल यह उत्तर पूर्वी राज्यों को कवर कर चुका है। यह कर्नाटक के भी तटीय भागों तक पहुंच गया है और अब जल्द ही यह महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार तक पहुंचेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। तूफान बिपरजोय अब और मजबूत होगा। 12 जून की सुबह के बाद यह करांची के तरफ बढ़ सकता है। गुजरात के पश्चिमी जिलों को तेज हवाओं और बारिश का खतरा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

शुरू हो गई मानसून की भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

एक सप्ताह की देरी से मानसून ने केरल में दस्तक दी है। उत्तर पूर्वी भारत में अब मानसून जल्द ही पहुंचेगा तथा वहां पर भारी बारिश देगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक और बौछारें संभव है। मध्य भारत और पूर्वी भारत का मौसम गर्म बना रहेगा साथ हीं लू चलने की भी संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात के तट पर 2 दिन बाद हवाओं की गति बहुत तेज हो जाएगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। गुजरात के तटीय जिलों में बारिश 24 घंटे बाद शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

आखिरकार आ गया है मानसून, देखें किस राज्य में कब शुरू होगी बारिश?

know the weather forecast,

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है परंतु भारी बारिश की संभावना अभी तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नहीं है। पूर्वोत्तर राज्यों में जल्दी ही मानसून पहुंचेगा और भारी से अति भारी बारिश देगा। राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। समुद्री तूफान बिपरजोय अति भीषण हो चुका है परंतु इससे भारत के किसी भी राज्य को अधिक खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। जल्दी ही यह तूफ़ान अपना रास्ता बदलने लगेगा और 11 जून के बाद यह उत्तर पश्चिम दिशा में भारत के तट से दूर चला जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

समुद्री तूफ़ान से कहाँ कहाँ होगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय अधिकांश मौसमी मॉडल समुद्री तूफान बिपरजोय का ट्रैक उत्तर पश्चिम दिशा में दिखा रहे हैं। तूफान से गुजरात और महाराष्ट्र को खतरा बहुत कम है। दक्षिणी सिंध और बलूचिस्तान में भी खतरे की संभावना कम नजर आ रही है परंतु ओमान की तरफ इसका रुक हो सकता है। इस समय ऐसा लग रहा है कि यह लैंडफॉल करने से पहले ही कमजोर पड़ जाएगा तथा किसी भी देश को नुकसान नहीं हो पाएगा। राजस्थान में धूल भरी आंधी अभी जारी रहेगी, पहाड़ों पर हल्की वर्षा होगी। मानसून अगले 2 दिनों के अंदर केरल पर दस्तक दे देगा। मानसून का आगाज कमजोर रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मानसून आगमन में क्यों हो रही है देरी, कब तक शुरू होगी मानसूनी बारिश?

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्व अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून में देरी का कारण बन रहा है। केरल पर मानसून की दस्तक अभी कुछ और देर से होगी। दक्षिण पूर्वी अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो डिप्रेशन में सशक्त होकर फिर समुद्री तूफ़ान बिपरजोय बन सकता है। अधिकांश मौसमी मॉडल इस तूफ़ान को उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ाते हुए गुजरात के दक्षिण से ओमान की तरफ मोड़ रहे हैं। राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर अगले दो दिनों तक हल्की बारिश तथा पूर्वोत्तर राज्यों सहित उड़ीसा में बारिश संभव है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मध्यम बारिश तथा लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share