रिमझिम बारिश के आसार, 19-20 फरवरी को तेज बारिश व बर्फबारी संभव

know the weather forecast,

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ों पर हल्की बारिश शुरू हो गई है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

19 और 20 फरवरी को हरियाणा, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली में भी बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

शुरू हो गई बादलों की आवाजाही, अब कई राज्यों में बरसेंगे बादल

know the weather forecast,

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने लगा है। 17 फरवरी से कई राज्यों में बारिश हो सकती है। जिन राज्यों में पानी की कमी है, वहां हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन बहुत तेज बारिश की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी जारी रहने की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अगले हफ्ते कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा, हालांकि पहाड़ों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। 18 फरवरी से 21 फरवरी के बीच पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है, साथ ही उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

अब तेज हवाएं बढ़ती गर्मी से देंगी कुछ राहत, मार्च तक आते रहेंगे वेस्टर्न डिस्टरबेंस

know the weather forecast,

दिल्ली में इस सीजन का सबसे उच्चतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। आज से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी वजह से तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का कारण बनेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, जानें आज देश भर में कैसा रहेगा मौसम

know the weather forecast,

मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट। हिमाचल प्रदेश में आज भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल कड़ाके की ठंढ के आसार हैं। पश्चिम बंगाल में धुंध और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है। असम मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

स्रोत: किसान तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

फिर बदल सकता है मौसम, गिरेंगे तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

know the weather forecast,

लगातार नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहे हैं। फरवरी के महीने में ऐसे ही एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आते रहेंगे तथा पहाड़ों पर बर्फबारी देते रहेंगे। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। असम तथा अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 17, 18 फरवरी के आसपास उत्तर भारत में भी हल्की बारिश के आसार हैं। देश के अधिकांश भाग का मौसम शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

कुछ राज्यों में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव, अब तापमान में होगी वृद्धि

know the weather forecast,

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से अगले 4 दिनों के दौरान गिलगित बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वी असम में भी हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में मध्यम और ऊंचाई वाले बादल दिखाई देंगे परंतु बारिश नहीं होगी। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में न्यूनतम तापमान अब कुछ बढ़ सकते हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

बारिश और बर्फबारी के बाद अब गिरेंगे तापमान, 8 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

know the weather forecast,

तीन और चार फरवरी को उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हुई परंतु बारिश काफी हल्की रही। 4 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित जम्मू कश्मीर के कुछ भागों में मध्यम बर्फबारी देखने को मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तरी हवाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली तथा गुजरात में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिनों तक यह गिरावट जारी रहेगी। दिन गर्म तथा धूप खिली रहेगी। दिल्ली का प्रदूषण भी अब कम हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

देशभर में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, जानें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

देशभर के मौसम को लेकर जान लें आज का बड़ा अपडेट। देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर भारत में अगले 24 घंटों तक घना कोहरा बना रहेगा, जिसके बाद इसकी तीव्रता कम होगी।

स्रोत: किसान तक

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पंजाब हरियाणा दिल्ली समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश!

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ और उसके प्रभाव से बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण आज उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तर पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। आज से पंजाब समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। पहाड़ों पर भी अच्छी बर्फबारी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार हैं, लेकिन अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share