पश्चिमी विक्षोभ और उसके प्रभाव से बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण आज उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तर पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। आज से पंजाब समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। पहाड़ों पर भी अच्छी बर्फबारी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार हैं, लेकिन अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
स्रोत: स्काइमेट वेदर
Shareमौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।