राजस्थान मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना

know the weather forecast,

डीप डिप्रेशन का असर गुजरात के ऊपर आज बना रहेगा। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी अब भारी बारिश होने की संभावना है। कल 28 अगस्त से गुजरात में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। आज दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों सहित राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा के साथ-साथ महाराष्ट्र के उत्तरी जिलों में भी भारी बारिश संभव है। दक्षिण भारत में मानसून अभी सुस्त बना रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में भी बारिश अभी हल्की ही रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

निम्न दबाव का क्षेत्र जल्दी ही डिप्रेशन का रूप ले लेगा जिससे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान उत्तर भारत और दक्षिण भारत में मानसून कुछ कमजोर हो जाएगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में रुक रुक कर वर्षा हो सकती है। 28 अगस्त से एक बार फिर बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत में बढ़ जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

दो निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से भारी बारिश के आसार, जानें कहाँ कहाँ दिखेगा असर

know the weather forecast,

एक के बाद एक दो निम्न दबाव के क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बनेंगे तथा मध्य भारत होते हुए राजस्थान और गुजरात तक पहुंचेंगे। इन दोनों के प्रभाव से विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के तटीय जिलों सहित दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात के अधिकांश भागों में भारी बारिश होगी। छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा सहित गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में खंड वर्षा होगी। उत्तराखंड में तेज बारिश के आसार हैं। दक्षिण भारत में मानसून कम रहेगा लेकिन उत्तर पूर्वी राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश होगी। विशेष कर मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा भारी बारिश देखेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

24 से 26 अगस्त के बीच कई राज्यों में होगी भारी बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में लगातार दो निम्न दबाव के क्षेत्र बनेंगे जो मध्य भारत होते हुए गुजरात और दक्षिणी पाकिस्तान तक पहुंचेंगे। इनके प्रभाव से गंगीय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मुंबई, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान सहित दक्षिणी सिंध में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में 25 और 26 अगस्त के दौरान कई जिलों में बाढ़ आने की भी संभावना है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश होगी। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में भी मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात तक भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

निम्न दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन बनकर मध्य प्रदेश तक पहुंचेगा। इसके प्रभाव से दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में एक बार फिर बाढ़ आने की संभावना दिखाई दे रही है। अगले कुछ दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के पश्चिमी जिले शुष्क बने रहेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अगस्त महीने में कैसा रहेगा मानसून, कहां होगी बारिश और कहां पड़ेगा सूखा?

know the weather forecast,

एक निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के ऊपर बना है जो तीन या चार दिनों के अंदर मध्य भारत की तरफ डिप्रेशन के रूप में बढ़ेगा। अगले कुछ दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश सहित कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है परंतु पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित पूर्वी राजस्थान में बहुत ही हल्की बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के अधिकांश इलाके सूखे की मार झेलेंगे पंजाब और हरियाणा के पश्चिमी जिले भी शुष्क बने रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मानसून के चाल पड़ी कमजोर, एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बढ़ाएगा बारिश

know the weather forecast,

कई राज्यों में मानसून कमजोर बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में अच्छी बारिश हुई है। देश के बाकी सभी राज्यों में मानसून कमजोर बना हुआ है। एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना है जिसके प्रभाव से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश तथा दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है सावधान रहें।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बंगाल खाड़ी में बने निम्न दवाब के क्षेत्र से कई राज्यों में होगी तेज बारिश

know the weather forecast,

अगले तीन या चार दिनों के दौरान गुजरात और राजस्थान का मौसम शुष्क और गर्म हो जाएगा, परंतु उत्तर प्रदेश सहित छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर बनने वाला निम्न दवाब का क्षेत्र लक्षद्वीप और केरल सहित कर्नाटक के कुछ भागों में तेज बारिश दे सकता है। पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। पंजाब में मानसून कमजोर रहेगा। हरियाणा तथा उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान व दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार

know the weather forecast,

मानसून अगले दो दिनों तक बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कमजोर बना रहेगा। आंध्र प्रदेश के साथ-साथ गुजरात और तटीय तमिलनाडु पर बारिश बहुत कम होगी। परंतु पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा तथा विदर्भ के कई जिलों में तेज बारिश होगी। केरल, दक्षिण कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के साथ लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर भी अगले दो दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

पूरे देश में झमाझम बारिश, महाराष्ट्र और गुजरात में मानसून पड़ा कमजोर

know the weather forecast,

मानसून की गतिविधियां अब गुजरात के साथ-साथ राजस्थान के पश्चिमी भागों में कम रहेंगी। महाराष्ट्र में भी मानसून कमजोर बना रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी पंजाब सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल और अंदरूनी तमिलनाडु में तेज बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी अच्छी बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की स्थिति उत्पन्न हो सकता है। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ विदर्भ के कुछ भागों में मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों पर भी बारिश कम रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share