पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश के आसार, पहाड़ों पर होगी हिमपात

know the weather forecast,

देश का मौसम एक बार फिर बदलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों के दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। हरियाणा में अच्छी बारिश होगी। पंजाब दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 5 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। देश के बाकी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फरवरी का महीना भी सामान्य से अधिक गर्म रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

1 फरवरी से उत्तर भारत में शुरू होगी बारिश, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार

know the weather forecast,

1 फरवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है। तीन और चार फरवरी को राजस्थान सहित मध्य प्रदेश दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। 5 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ-साथ महाकुंभ में भी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ाने वाली है। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। शीतलहर की संभावना अब नहीं है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

राजस्थान, यूपी, पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली में होगी बारिश

know the weather forecast,

पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय हो चुका है, जिसके असर से बर्फबारी शुरू हो गई है और यह अगले तीन दिनों तक जारी रह सकती है। 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिलेगी। अगले 24 घंटों के बाद तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है, वहीं केरल और लक्षद्वीप में हल्की फुहारें गिर सकती हैं। उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

30 जनवरी से 4 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी के आसार

know the weather forecast,

एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेंगे। इनके प्रभाव से 30 जनवरी से 4 फरवरी के बीच पहाड़ों पर बर्फबारी होती रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी को बारिश की संभावना है। 3 और 4 फरवरी को गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिले बारिश देख सकते हैं। पहाड़ों पर 2 फरवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है। दक्षिण भारत में भी दो दिन बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। उत्तर और मध्य भारत में अब रात के तापमान बढ़ जाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान पाला पड़ने की संभावना है। इसके बाद उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने लगेंगे। 29 जनवरी से सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ क्षेत्रों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। 30 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंचेगा, जिससे बर्फबारी शुरू होगी, जो 2 फरवरी तक जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

जनवरी के आखिर और फरवरी में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

know the weather forecast,

29 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर आना शुरू करेंगे जो फरवरी के पहले सप्ताह तक आते रहेंगे। पहले पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी। पूर्वोत्तर राज्यों सहित पूर्वी भारत और दक्षिण भारत में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगिय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा सहित छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कई राज्य बारिश देखेंगे। पंजाब के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है। देश के बाकी राज्य शुष्क बने रहेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

फिर बढ़ने वाली है ठंड, गणतंत्र दिवस पर देशभर में रहेगा मौसम शुष्क

know the weather forecast,

पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला थम चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दक्षिणी हरियाणा में बारिश के बाद अब मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी दोबारा लौटेगी। अगले 4-5 दिनों तक पहाड़ी इलाकों में धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा। देश के अधिकांश हिस्सों में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छा सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

उत्तर भारत को गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, पहाड़ों पर फिर शुरू होगी बर्फबारी

know the weather forecast,

पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है । बारिश की गतिविधियां भी आज शाम तक जारी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस समय उत्तर भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। 24 जनवरी से तापमान गिरने कम होने लगेंगे और 26 जनवरी को एक बार फिर सर्दी का एहसास होगा। न्यूनतम तापमान दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 7 डिग्री तक आ जाएंगे। दक्षिण भारत का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा, लेकिन तमिलनाडु में बहुत ही हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

राजस्थान उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

जम्मू कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान, और मुजफ्फराबाद के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है। अब जल्दी ही बारिश और बर्फबारी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के कई जिलों में शुरू हो जाएगी जो 23 जनवरी तक जारी रहेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब पहाड़ों पर पहुंच रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वहीं उड़ीसा पर बने विपरीत चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं नमी को बढ़ा रही है। इन सबके मिले-जुले प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के पूर्वी जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तर पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में जारी बारिश की गतिविधियों में अब भारी कमी देखने को मिलेगी। 23 जनवरी से ही पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कई जिलों में तापमान एक बार फिर से गिरना शुरू हो जाएंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share

इस महीने आएंगे और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश और बर्फबारी

know the weather forecast

2025 में वेस्टर्न डिस्टरबेंस लगातार आते रहने की संभावना दिखाई दे रही है। जनवरी के आखिर तक अच्छे वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे और यह फरवरी में भी जारी रहेंगे। अगले तीन से चार दिनों के दौरान पहाड़ों पर रुक-रुक करके बर्फबारी होती रहेगी। उत्तर पश्चिम तथा मध्य भारत में न्यूनतम तापमान अब बढ़ना शुरू हो जाएंगे तथा सर्दी में कुछ कमी दिखाई देगी। 22 जनवरी से उत्तर भारत में हल्की बारिश शुरू होगी तथा 23 और 24 जनवरी को कई राज्य अच्छी बारिश देखेंगे। तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और केरल में बारिश जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम सम्बंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। नीचे दिए गए शेयर बटन को क्लिक कर इस लेख को अपने मित्रों के साथ भी साझा करें।

Share