कैसा रहेगा साल 2024 में भारत का मानसून, देखें पूरी जानकारी

know the weather forecast,

El Nino अभी पूरी तरह से प्रभावित है परंतु अप्रैल से जून के बीच में न्यूट्रल कंडीशन आ जाएगी और मानसून के दौरान La Nino का प्रभाव दिखाई देने लग जाएगा। इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) भी पॉजिटिव होने की संभावना दिखाई दे रही है। इन सब मौसम प्रणालियों के प्रभाव से दक्षिण पश्चिम मानसून 2024 में सामान्य या सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है। भारत के सभी भाई बहनों और किसान भाइयों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

गरज चमक संग होगी प्री मानसूनी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast

मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सहित पूर्वोत्तर राज्यों में गरज चमक के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं। पहाड़ों पर अगले 24 घंटे के दौरान बर्फबारी और बारिश होगी। अब एक बार फिर उत्तर पश्चिम मध्य तथा दक्षिण भारत के तापमान बढ़ेंगे तथा गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

भीषण गर्मी में झुलसा आधा भारत, कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

know the weather forecast,

इस समय गर्मी का प्रकोप आधे से ज्यादा भारत में दिखाई दे रहा है। 40 डिग्री तापमान का आंकड़ा कई शहर पर कर चुके हैं। अभी गर्मी और बढ़ेगी तथा लू चलने की संभावना दिखाई दे रही है। पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मध्य और पूर्वी भारत में भी बहुत हल्की बारिश की संभावना और मेघ गर्जना के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में फिर हो सकती है प्री मानसूनी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

प्री मानसून बारिश की गतिविधियां पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश में होगी। 30 मार्च से विदर्भ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल भी बारिश देख सकते हैं। पहाड़ों पर मार्च के आखिर तक हल्की बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

पूरे देश में बढ़ेगी गर्मी परंतु पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी

know the weather forecast,

लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी देंगे जो मार्च के आखिर तक जारी रह सकती है। अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना केवल पंजाब के कुछ भागों में दिखाई दे रही है। देश के अधिकांश भागों में अब तापमान बढ़ेंगे तथा गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। गुजरात, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पहले ही पर हो चुका है। अब उत्तर भारत में भी तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अधिकांश क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, गर्मी बढ़ने के आसार

know the weather forecast,

देश के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क रहेगा पहाड़ों पर हल्की बारिश तथा उत्तर पूर्वी भारत में भी हल्की बारिश होगी। 27 मार्च को एक बार फिर उत्तर भारत में बादल छा सकते हैं परंतु बारिश की संभावना बहुत कम है। तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ेंगे तथा गर्मी तेज हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं हो सकती है बारिश

know the weather forecast,

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। यहां एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना दिखाई दे रही है परंतु बारिश इतनी ज्यादा नहीं होगी की फसलों को नुकसान पहुंचे। पहाड़ों पर 26 मार्च और 28 मार्च को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देंगे और पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी जारी रहेगी। 25 मार्च को होली के दिन उत्तर भारत का मौसम साफ हो जाएगा परंतु 26 मार्च को फिर कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

होली से पहले कई राज्यों में शुरू होगी प्री मानसूनी वर्षा, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

23 मार्च को पंजाब के पश्चिम जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 24 मार्च को उत्तरी राजस्थान में बादल छाएंगे और बहुत हल्की बारिश होगी। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। पूर्वी भारत में भी बारिश लगभग थम जाएगी। पहाड़ों पर अगले दो दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। केरल, दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण तटीय कर्नाटक सहित लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

पूर्वी भारत में होगी बारिश, देश के अन्य राज्यों का मौसम होगा गर्म

know the weather forecast,

एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों को प्रभावित करेंगे। अगले तीन दिनों के दौरान पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। अब मध्य भारत से बारिश की गतिविधियां रुक जायेगी साथ ही उत्तर प्रदेश में भी बारिश थम जाएगी। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां अगले दो दिनों तक जारी रहेगी उसके बाद वहां से भी बारिश में कमी आ जाएगी। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश से मिलेगी राहत और ज्यादातर राज्यों अब बढ़ेगी गर्मी

know the weather forecast,

अब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश से बारिश हट जाएगी तथा मौसम साफ होने लगेगा। दिन और रात के तापमान में जो गिरावट दर्ज की गई थी वह फिर से सामान्य होने लगेंगे और अगले दो दिनों के दौरान तापमान में काफी वृद्धि दिखाई देगी। पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 मार्च को और दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 23 मार्च को दस्तक देगा। 20 मार्च से 24 मार्च के बीच पहाड़ों पर हल्की से मध्य बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देने लग जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share