25 से 27 नवंबर के बीच कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मुंबई, नासिक, पुणे सहित अहमदाबाद, बड़ोदरा, भोपाल और उदयपुर में हो सकती है बारिश। दक्षिण पूर्वी राजस्थान, गुजरात, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश और हल्का हिमपात दे सकता है। दिल्ली का वायु प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में बना रहेगा। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय बना रहेगा तथा तेज बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

know the weather forecast,

महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, गुजरात में हल्के से माध्यम और दक्षिणी राजस्थान मैं हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हल्की बारिश और हल्का हिमपात हो सकता है। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय बना रहेगा तथा कई जगहों पर अच्छी बारिश होगी। दिल्ली के प्रदूषण में कुछ सुधार हो सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

know the weather forecast,

क्लाइमेट चेंज का असर अब पूरी तरह दिखाई देने लगा है। गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के जिलों में बेमौसम बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। दक्षिण में मानसून सक्रिय होगा। पहाड़ों पर 23 नवंबर से एक बार फिर हल्की बर्फबारी हो सकती है। शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। 21 नवंबर से दिल्ली को प्रदूषण से कुछ राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

समुद्र में हलचल से कई राज्यों में बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बन गया है वहीं दूसरा चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अंडमान सागर के पास समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक बना है। दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी और 25 – 26 तारीख के आसपास महाराष्ट्र सहित गुजरात में भी कई जगह पर बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित गुजरात और राजस्थान में तापमान धीरे-धीरे गिरेंगे। एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर हल्की बारिश देकर निकल जाएगा परंतु महीने के आखिर में एक बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, अभी सर्दी बढ़ने में लगेगा थोड़ा समय

know the weather forecast,

समुद्री तूफान मिधिली बांग्लादेश के तट से 17 नवंबर की दोपहर को टकराया और अब यह कमजोर हो गया है तथा एक निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में नागालैंड के आसपास देखा जा सकता है। अब बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी हवाएं और तेज होगी जिससे तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश बढ़ेगी। दक्षिणी अंडमान सागर में एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र है जिसके प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश हो सकती है। एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंच रहा है जिसके कारण ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। गुजरात और दक्षिणी राजस्थान को अभी सर्दी का इंतजार करना पड़ेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आ गया चक्रवातीय तूफान मिधिली, जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश?

know the weather forecast

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब समुद्री तूफान मिधिली के रूप में परिवर्तित हो गया है। देश के ज्यादातर क्षेत्रों में तो मौसम शुष्क बना रहेगा परन्तु समुद्री तूफान मिधिली के प्रभाव के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आइये वीडियो के माध्यम से देखते हैं मौसम पूर्वानुमान।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आने वाला है समुद्री तूफान मिधिली, जानें किन राज्यों पर दिखेगा इसका असर?

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब जल्द ही समुद्री तूफान मिधिली के रूप में परिवर्तित होकर सशक्त हो जाएगा तथा यह तेजी से गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। 18 नवंबर को यह बांग्लादेश के तट को पार करेगा। इसके कारण बांग्लादेश में भारी बारिश की संभावना है। बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है। उड़ीसा में बारिश की गतिविधियां हल्की रहेगी। आंध्र प्रदेश के तट पर भी हल्की बारिश ही होगी। तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की गतिविधियां मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिणी असम में भी बढ़ेगी। शेष भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

तमिलनाडु से लेकर पश्चिम बंगाल तक मूसलाधार बारिश की है संभावना। उड़ीसा के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। समुद्र में ऊंची लहरें उठाएंगे तथा तेज हवाएं चलेंगी। डीप डिप्रेशन का असर कई राज्यों पर दिखाई देगा। पहाड़ों पर फिलहाल कोई भी मौसम गतिविधि नहीं होगी। पहाड़ों सहित उत्तर, पश्चिमी, तथा मध्य भारत का मौसम सूखा रहेगा। दिल्ली का प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा। दिल्ली सहित गंगा के मैदानी क्षेत्रों में हवा की दिशा बदलकर अब पूर्वी हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

आने वाला है साइक्लोन, जिसके प्रभाव से हो सकती है भारी बारिश

know the weather forecast,

अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को कवर कर लेंगी। उधर दिल्ली और एनसीआर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में फिलहाल कोई खास सुधार की उम्मीद नहीं है।

स्रोत: किसान तक

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share

कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की है संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया और एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बना है। इन दोनों के प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो सकती है। लो प्रेशर एरिया जल्दी ही डिप्रेशन और उसके बाद डीप डिप्रेशन के रूप में सशक्त हो जाएगा। अभी फिलहाल इसके तूफान बनने की संभावना कम है। दीपावली की रात से उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच चुका है। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत ज्यादा खराब स्थिति में है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें।

Share