होली से पहले कई राज्यों में शुरू होगी प्री मानसूनी वर्षा, देखें मौसम पूर्वानुमान

23 मार्च को पंजाब के पश्चिम जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 24 मार्च को उत्तरी राजस्थान में बादल छाएंगे और बहुत हल्की बारिश होगी। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। पूर्वी भारत में भी बारिश लगभग थम जाएगी। पहाड़ों पर अगले दो दिनों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। केरल, दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण तटीय कर्नाटक सहित लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश की संभावना है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>