पूरे देश में बढ़ेगी गर्मी परंतु पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी

लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी देंगे जो मार्च के आखिर तक जारी रह सकती है। अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना केवल पंजाब के कुछ भागों में दिखाई दे रही है। देश के अधिकांश भागों में अब तापमान बढ़ेंगे तथा गर्मी का प्रकोप दिखाई देगा। गुजरात, मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत में तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पहले ही पर हो चुका है। अब उत्तर भारत में भी तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>