कड़ाके की सर्दी जारी, कई राज्यों में बारिश के बने आसार

know the weather forecast,

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच चुका है इसके प्रभाव से आज से पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। उड़ीसा सहित गंगिय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ इलाकों सहित तेलंगाना और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई राज्यों के तापमान गिरे हैं परंतु 27 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बढ़ सकती है बारिश, कोहरे में आएगी कमी

know the weather forecast,

दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड आदि राज्यों में बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की गतिविधियां अब तेजी पकड़ेगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाएगा उसके बाद कोहरे की तीव्रता में कमी आना शुरू होगी तथा दिन और रात के तापमान थोड़े से बढ़ेंगे जिससे सर्दी से राहत मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी 25 जनवरी से शुरू हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में फिर गिरे तापमान, घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने के आसार

know the weather forecast,

मुंबई में कल यानी 23 जनवरी को इस सीजन का सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तापमान गिरे। विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि हुई। उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के पूर्वी भागों सहित दक्षिणी झारखंड में बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर 27 जनवरी से बर्फबारी शुरू होगी जो फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती है। दक्षिण भारत में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 से 4 दिन और सताएगी ठंड

know the weather forecast,

ठंड और कोहरे से लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हालिया अपडेट के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है जो अगले 3 से 4 दिनों तक जारी रहेगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के लोगों को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश और बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।

स्रोत: दैनिक जागरण

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में गिरेंगे तापमान, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से उड़ाने रद्द हो रही हैं। पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक तापमान गिर रहे हैं। पहाड़ों पर जल्दी ही भारी बर्फबारी की शुरुआत होगी। उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिणी झारखंड में बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत पर भी बारिश की गतिविधियां अब कुछ बढ़ेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई पूर्वी राज्यों में होगी बारिश, राजस्थान सहित उत्तर भारत में शीतलहर

know the weather forecast,

गंगिय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। पहाड़ों का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 26 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी देना शुरू करेगा जो फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। बर्फबारी का इंतजार जल्द समाप्त होगा। उत्तर भारत सहित गंगा के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा जारी रहेगा और सर्दी से अभी फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अगले हफ़्ते भारी बर्फबारी और भीषण शीतलहर के बन रहे आसार

know the weather forecast

उत्तर भारत में उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों के तापमान गिर सकते हैं। एक नया एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर 26 जनवरी को पहुंचेगा जिसके कारण 27 जनवरी से अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिण केरल सहित लक्षद्वीप में भी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

अभी कुछ दिनों तक कोहरे का कहर रहेगा जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड सहित छत्तीसगढ़ में बारिश हुई है। मुंबई में तापमान गिरा है साथ ही कई राज्यों में शीतलहर और कोल्ड डे का प्रकोप जारी है। अभी कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। 27 जनवरी से पहाड़ों पर बर्फबारी अच्छी होगी। दक्षिण भारत का मौसम लगभग सूखा रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश के साथ पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी बन रहे आसार

know the weather forecast,

पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड सहित बिहार के एक दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना बन रही है। उत्तर पूर्वी राज्यों में भी हल्की बारिश होगी। पहाड़ों पर हल्का स्नोफॉल हुआ है परंतु अब यह थम जाएगा। 26 जनवरी तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों सहित उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा। अभी उत्तर भारत को सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। महाराष्ट्र और गुजरात में भी तापमान गिरेंगे दक्षिण भारत का मौसम साफ रहेगा परंतु तमिलनाडु और केरल के दक्षिण में बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

बारिश और बर्फबारी के साथ कोहरे और शीतलहर का कहर रहेगा जारी

know the weather forecast,

पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पूर्वी मध्य प्रदेश सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अभी का वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर हल्का हिमपात देगा परंतु 26 जनवरी से भारी हिमपात की संभावना बन रही है। पाकिस्तान से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है। दक्षिण भारत का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा परंतु एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share