मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश के आसार

know the weather forecast,

पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर, प्रदेश, और मध्य प्रदेश में शीत लहर और शीत दिवस का कहर जारी है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दिन के तापमान कम हैं। 16 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों को प्रभावित करेगा ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तथा निचले इलाकों में बारिश संभव है। अब मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना दिखाई दे रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में कोहरे और ठंड का कहर, पूर्वी राज्यों में जल्दी होगी बारिश

know the weather forecast,

उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रभाव दिखाई दे रहा है सड़क रेल और हवाई यातायात बाधित हो रहे हैं। दिन के तापमान अधिक नहीं बढ़ पा रहे। कई जगह शीतलहर की स्थिति बनी हुई है तथा कहीं-कहीं पाला भी पड़ रहा है। लगभग पूरे देश का मौसम सूखा बना हुआ है। 16 और 17 जनवरी से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

उत्तर भारत सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में गिरेंगे तापमान

know the weather forecast,

हरियाणा और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर और पाले का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत के मैदानी भागों में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण दिन के तापमान सामान्य के नीचे बने हुए हैं। अब धीरे-धीरे दिन के तापमान बढ़ेंगे परंतु न्यूनतम तापमान काफी नीचे जा सकते हैं। 16 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर बर्फबारी दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में पाला पड़ने की संभावना, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है तथा सुबह के समय पाला पड़ रहा है। खेतों में हल्की बर्फ की चादर जैसी जम गई है। परंतु अब कोहरे की इंटेंसिटी कम होगी। जिस दिन में धूप निकलेगी तथा दिन के तापमान बढ़ेंगे उस दिन, दिन की सर्दी कम हो जाएगी, कोल्ड डे हट जाएगा परंतु शीत लहर की स्थिति बन सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 13 जनवरी को पहाड़ों पर हल्का हिमपात दे सकता है। इसके बाद दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस है 16 से 18 जनवरी के बीच बर्फबारी देगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी, राजस्थान में तापमान शून्य के भी नीचे

know the weather forecast,

राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान शून्य के भी नीचे आ गए हैं। राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कड़ाके की सर्दी है। उत्तर भारत में अब कोहरा कम होने लगेगा तथा धूप निकलने लगेगी जिससे दिन के तापमान बढ़ेंगे और इससे कुछ राहत मिल सकती है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर 12 और 13 जनवरी को बर्फबारी कर सकता है। अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 16 जनवरी के आसपास आएगा। तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी जिलों में बारिश के आसार हैं।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

फिर बदलेगा देश के अधिकांश राज्यों का मौसम, उत्तर भारत को जल्द मिलेगी सर्दी से राहत

know the weather forecast,

कई राज्यों का मौसम फिर से बदलने वाला है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हो रही बारिश अब थम जाएगी। दक्षिण भारत की बारिश में भी भारी कमी देखने को मिलेगी और मौसम लगभग साफ होने लग जाएगा। उत्तर भारत में एक-दो दिनों तक और घना कोहरा छा सकता है परंतु कई जगह धूप खिलेगी जिससे दिन के तापमान कुछ बढ़ेंगे और सर्दी से राहत मिल सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

24 घंटे तक और जारी रह सकती है कई राज्यों में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान पूर्वी गुजरात सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश देखी गई है बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। उत्तर दिशा से चलने वाली हवाएं 11 जनवरी से पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान गुजरात मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान गिराएंगे तथा सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में पाला पड़ने की भी आशंका है। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

कई राज्यों में बारिश का अनुमान, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

आज 9 जनवरी को दक्षिण पूर्वी राजस्थान, दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। यह बारिश की गतिविधियां हल्की ही रहेंगी परंतु महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के भी आसार हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा है जिसके फल स्वरुप यहां न्यूनतम तापमान बढ़ सकते हैं। उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा जिसके कारण पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में गहरी शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। पहाड़ों को अभी भी बर्फबारी का इंतजार रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

दिल्ली को सर्दी से राहत मिली है परंतु 10 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण भारत में भारी बारिश होगी तथा महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। दिल्ली और दक्षिणी हरियाणा में भी हल्की बारिश के आसार है। उत्तर भारत में छाया कोहरा अब कम होने लगेगा तथा दिन के तापमान बढ़ेंगे।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

9 जनवरी के आसपास दिल्ली और मुंबई में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में पाला पड़ने की भी संभावना दिखाई दे रही है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी तथा शीतलहर जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share