मानसून किन राज्यों में बढ़ सकता है आगे, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

फिलहाल उत्तर और मध्य भारत को गर्मी से राहत मिलती हुई नहीं नजर आ रही है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 जून के बीच कुछ राहत मिल सकती है परंतु उसके बाद तापमान फिर बढ़ जाएंगे। पश्चिम दिशा से गर्म और तेज हवाएं लगातार चल रही हैं जो तापमान को गिरने नहीं दे रही हैं। पूर्वी भारत में मानसून आगे बढ़ने के लिए उत्सुक है और हो सकता है कि 19 या 20 तारीख से मानसून आगे बढ़ना शुरू भी कर दे। असम और मेघालय में भारी से अति भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, यहाँ बाढ़ का खतरा काफी अधिक दिखाई दे रहा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>