जल्द ही मध्यप्रदेश में मानसून देगा दस्तक, देखें मौसम पूर्वानुमान

आज मानसून ने काफी दिन के बाद प्रगति की है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कुछ और भागों में मानसून आगे बढ़ा है। पश्चिम बंगाल और बिहार में भी मानसून ने पहुंच बना ली है। अब देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिन के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ सकता है। 25 और 26 जून तक पूर्वी गुजरात और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भी मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। दिल्ली में 26 तारीख से बारिश शुरू होगी और उसके बाद कभी भी मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>