लहसुन के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव पहुंचे 27000 रुपये के पार

garlic Mandi bhaw

मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रतलाम आलोट लहसुन 6200 9800
शाजापुर अकोदिया औसत 1000 14800
उज्जैन बदनावर औसत 2000 14700
उज्जैन बदनावर लहसुन 1400 12440
उज्जैन बदनावर चीन 2500 2500
धार बदनावर लहसुन 780 18311
धार बदनावर लहसुन-जैविक 9400 13600
भोपाल भोपाल लहसुन 7350 7350
मंदसौर दलोदा लहसुन 2200 24100
सागर देवरी औसत 4105 6200
सागर गढ़ाकोटा औसत 5500 5650
इंदौर गौतमपुरा लहसुन 1200 18000
इंदौर इंदौर लहसुन 1000 20000
रतलाम जावरा औसत 8801 14900
रतलाम जावरा लहसुन 4500 26600
नीमच जावद लहसुन 3900 21501
शाजापुर कालापीपल लहसुन 4000 12000
नीमच मनासा लहसुन 3100 18000
मंदसौर मंदसौर औसत 6500 7000
मंदसौर मंदसौर लहसुन 1000 26200
राजगढ़ नरसिंहगढ़ औसत 11400 11400
राजगढ़ नरसिंहगढ़ लहसुन 2000 17300
नीमच नीमच औसत 3000 17500
नीमच नीमच लहसुन 5000 24500
मंदसौर पिपल्या लहसुन 1200 19501
मंदसौर पिपल्या लहसुन-जैविक 3500 19403
धार राजगढ़ लहसुन 1100 15311
रतलाम रतलाम देसी 552 20001
रतलाम रतलाम लहसुन 2200 27000
रतलाम सैलाना औसत 9000 14300
रतलाम सैलाना लहसुन 4401 16800
शाजापुर साजापुर देसी 6632 7770
शाजापुर साजापुर लहसुन 3487 15160
राजगढ़ सारंगपुर औसत 3470 5000
सीहोर सीहोर लहसुन 4100 16100
मंदसौर शामगढ़ लहसुन 2700 21500
शाजापुर शुजालपुर देसी 902 15800
मंदसौर सीतमऊ देसी 6210 13700
मंदसौर सीतमऊ लहसुन 6110 11500
उज्जैन उज्जैन लहसुन 500 15000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

फसलों में लाल एवं पीली मकड़ी का प्रकोप एवं निवारण के उपाय

Outbreak and prevention of red and yellow mites in crops

लाल और पीली मकड़ी आकार में बहुत छोटे होते हैं और पत्तियों की निचली सतह पर समूह बना कर रहते हैं। ये पत्तियों से रस चूसते हैं जिससे पौधों में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे पत्तियां मुरझा जाती है और नीचे की ओर मुड़ जाती है जिसके फलस्वरूप पौधों का विकास रुक जाता है। इसके प्रकोप से फल कम लगते हैं और बिना पके हीं गिर जाते हैं। अधिक संक्रमण होने पर पौधों में जाले दिखाई देते हैं।

रोकथाम: इसकी रोकथाम के लिए फसल चक्र अपनाएं या प्रभावित पौधों को उखाड़ कर नष्ट कर दें। इसके अलावा ओमाइट (प्रोपार्जाइट 57% EC) 400 मिली/एकड़ या ओबेरोन (स्पाइरोमेसिफेन 22.90% EC) 160 मिली की दर से 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

गर्मी से झुलसते राज्यों में कहां कहां होने वाली है बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

इस समय देश के आधे से ज्यादा राज्य गर्मी से परेशान है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है। बिहार के कई जिलों में अब बारिश की संभावना बनी हुई है झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ सहित विदर्भ और दक्षिणी महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है। केरल और तटीय कर्नाटक सहित दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में भी मूसलाधार बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है जो डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मिर्च में बैक्टीरियल लीफ स्पॉट की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of bacterial leaf spot in chilli

मिर्च के पौधों में होने वाला ‘बैक्टीरियल लीफ स्पॉट’ एक गंभीर जीवाणु जनित रोग है। यह रोग मुख्य रूप से पुराने पौधों पर दिखाई देता है लेकिन जल्द ही ये नए पौधों को भी प्रभावित करने लगता है। इससे पत्तियों पर छोटे छोटे भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। पत्तियों के किनारे सूखने लगते हैं और धब्बे आपस में मिलकर अनियमित घाव बनाते हैं। पत्तियों में हरापन नहीं रहता और संक्रमण अधिक होने पर पत्तियां समय से पहले गिर जाती हैं। 

नियंत्रण: संक्रमित पौधों को उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए ताकि यह रोग अन्य पौधों में न फ़ैल सके। रोग मुक्त बीजों का प्रयोग करें और रोग दिखाई दे तो एम-45 (मैनकोजेब 75% WP) 400 ग्राम/एकड़ या  ब्लू कॉपर (कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP) 300 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफान की आहट, इन राज्यों पर दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र बना है जो उत्तर पूर्व में आगे बढ़ते हुए पहले डिप्रेशन और फिर डीप डिप्रेशन बन जाएगा। 24 तारीख के बाद यह या तो डीप डिप्रेशन के रूप में म्यांमार की तरफ बढ़ेगा या एक कमजोर समुद्री तूफ़ान भी बन सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी। 25 और 26 तारीख को उड़ीसा के तट पर भी अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। केरल, दक्षिणी तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित लक्षद्वीप में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली सहित हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप पर जारी रहेगा।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मिर्च की नर्सरी लगाने वाले किसान, इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

How to manage a chilli nursery

जरूरत के हिसाब से मिर्च की नर्सरी में फव्वारे या हजारे की सहायता से पानी देते रहना चाहिए। गर्मियों में दोपहर के बाद एक दिन के अंतर पर पानी का छिड़काव कर देना चाहिए, क्योंकि गर्मी के मौसम में एग्रो नेट का प्रयोग करने से भी भूमि की नमी जल्दी उड़ जाती है। जल भराव अधिक मात्रा में होने की स्थिति में, उचित निकास की व्यवस्था होनी चाहिए।

इसके अलावा क्यारियों में से घास कचरा साफ करते रहना चाहिए। अत्यधिक गर्मी होने पर रोपणी को घास के आवरण से ढक कर रखें, बीज के अंकुरण के 4 से 5 दिन बाद घास के आवरण को हटायें। क्यारियाँ साफ करने के बाद पौध गलन और रस चूसक कीट के नियंत्रण के लिए करमानोवा (कार्बेन्डाजिम 12% + मैंकोजेब 63% WP) 25 ग्राम/पंप और थियानोवा -25 (थियामेथोसाम 25% WG) 10 ग्राम/पंप और मैक्सरुट 10 ग्राम/पंप को 15 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक में तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है। वीडियो के माध्यम से देखें कहाँ कहाँ रहेगा गर्मी का कहर जारी और कहाँ मिलेगी गर्मी से राहत।

स्रोत: नवभारत टाइम्स

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

सरकार देगी 70% तक की सब्सिडी, गेंदा फूल की खेती पर मिलेगा लाभ

marigold farming

किसानों के लिए शुरू की गई कई सरकारी योजनाओं की मदद से किसानों की आमदनी में इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए सरकार खेती में कई नई योजनाएं भी लेकर आ रही है। बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए एक ऐसी ही योजना चला रही है। इसके अंतर्गत जो किसान गेंदे के फूल की खेती करते हैं उन्हें बंपर सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी देने के पीछे सरकार का उद्देश्य यह है की उत्तर बिहार के किसान गेंदे की खेती आत्मनिर्भरता हासिल कर सकें।

ख़बरों के अनुसार, बिहार में गेंदे के फूल की खेती के लिए वर्ष 2023-24 तक 6 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के माध्यम से उत्तर बिहार के किसान गेंदे की खेती करने पर 70% तक की सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को प्राप्त होगा जिन्होंने DBT पोर्टल पर इसके लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन करवा लिया हो। अगर आपने अब तक DBT पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हो, तो जल्द ही कर लें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के उच्च भाव पहुंचे 5000 रुपए

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर पीला 4300 4300
आलीराजपुर आलीराजपुर सोयाबीन 4300 4500
बड़वानी अंजड़ पीला 4011 4011
धार बदनावर पीला 4800 5000
खरगोन भीकनगांव सोयाबीन 2371 4630
राजगढ़ ब्यावरा सोयाबीन 4090 4760
दमोह दमोह अन्य 4080 4100
देवास देवास सोयाबीन 4475 4500
धार धार सोयाबीन 4800 4800
इंदौर गौतमपुरा पीला 4500 4500
डिंडोरी गोरखपुर पीला 4300 4302
हरदा हरदा पीला 4500 4575
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4400 4500
आलीराजपुर जोबट पीला 4000 4000
आलीराजपुर जोबट सोयाबीन 4500 4500
धार कुक्षी सोयाबीन 4400 4500
राजगढ़ माचलपुर सोयाबीन 4200 4500
शाजापुर मोमनबड़ोदिया पीला 4100 4350
शाजापुर नलकेहड़ा पीला 4580 4642
शाजापुर नलकेहड़ा सोयाबीन 3400 4648
छिंदवाड़ा पंधुरना सोयाबीन 4500 4500
रतलाम रतलाम काला 4160 4200
रतलाम रतलाम सोयाबीन 4100 4320
बड़वानी सेंधवा सोयाबीन 4200 4400
उमरिया उमरिया सोयाबीन 4400 4400

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

भिंडी में सर्कोस्पोरा पत्ती धब्बा रोग की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of Cercospora leaf spot disease in okra

इस रोग की शुरूआती अवस्था में पत्तियों की निचली सतह पर भूरे धब्बे दिखाई देते हैं। ख़ास कर के पुरानी पत्तियां जो कि भूमि के समीप होती हैं, इस रोग से ज्यादा प्रभावित होती हैं। जैसे-जैसे रोग बढ़ता है, पत्तियां सूख कर भूरी हो कर मुड़ जाती हैं। गंभीर संक्रमण की स्थिति में पत्तियां पूरी तरह झड़ जाती हैं और पत्तियों की ऊपरी सतह पर भी धब्बे देखे जा सकते हैं। यह रोग नीचे से ऊपर की पत्तियों की तरफ बढ़ता है और तना और फलों को भी संक्रमित करता है।  

नियंत्रण: यदि इसका हमला देखा जाए तो एम -45 (मैनकोजेब 75% WP) 400 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share