भीषण चक्रवाती तूफान का भारत और बांग्लादेश पर दिखेगा असर, देखें अपडेट

बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बन चुका है जो आज एक समुद्री तूफान में बदल जाएगा। यह भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। 26 तारीख की रात को यह बांग्लादेश के तट को पार करेगा ऐसा प्रतीत हो रहा है यह खेपूपारा के पास लैंडफॉल करेगा। टैको पार करते समय हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। उड़ीसा के उत्तरी तट पर भी तेज हवाओं के साथ ऊंची लहर उठेंगी तथा हल्की से मध्यम बारिश होगी। दक्षिणी बांग्लादेश पर इसका सबसे अधिक असर देखा जाएगा, यहां भारी नुकसान की आशंका है। भारत के मिजोरम और त्रिपुरा सहित मणिपुर में भी काफी तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। केरल और कर्नाटक सहित लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>