बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफ़ान, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

अगले 24 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी में बन जाएगा समुद्री तूफान रीमल। यह उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश या पश्चिम बंगाल के तट को 26 तारीख की रात को पार कर सकता है। इसका असर भारी बारिश के रूप में मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में दिखाई देगा। म्यांमार के भी कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। बांग्लादेश, मणिपुर और मिजोरम के दक्षिण में तथा गंगीय पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर तेज हवाएं चलेंगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में भीषण गर्मी जारी रहेगी। दक्षिण भारत में तेज बारिश होगी विशेष कर कर्नाटक के तटों के साथ-साथ केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इसकी संभावना ज्यादा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>