अपने गांव में खोलें मिट्टी जांच केंद्र, सरकार दे रही भारी सब्सिडी, होगी मोटी कमाई

Open a soil testing center in your village on huge subsidy

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार व्यक्तियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल किसान आपने गांव में ही मिट्टी जांच केंद्र खोलकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी देती है इसलिए इसमें लगने वाली लागत की भी कोई टेंशन नहीं रहती है।

बलिया स्थित भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष के अनुसार “मिट्टी परीक्षण किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण एक प्रक्रिया है, जिसमें हमारे कृषि विभाग के कर्मचारी जाकर किसानों के मिट्टी को प्रयोगशाला में लाते हैं। मिट्टी जांच के आधार पर किसानों को यह मालूम होता है कि खेत में किस प्रकार का उर्वरक डालना है, जिससे उस मिट्टी पर अच्छा पैदावार हो सके। हर वर्ष यूपी सरकार की तरफ से हमें मिट्टी जांच करने का लक्ष्य मिलता है।”

कोई भी किसान या फिर किसान का बेटा जिसने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की ही वो यह ग्राम स्तरीय मिट्टी जांच केंद्र खोल सकता है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें ₹2,00,000 की सब्सिडी दी जाती है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

स्रोत: न्यूज़ 18

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi rates

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
भिंड आलमपुर स्थानीय 2440 2485
अलीराजपुर अलीराजपुर स्थानीय 2400 2400
अनूपुर अनूपपुर स्थानीय 2275 2275
होशंगाबाद बाबई लोकवन 2440 2440
होशंगाबाद बाबई मिल गुणवत्ता 2425 2445
छतरपुर बड़ामलहेरा मिल गुणवत्ता 2365 2375
धार बदनावर लोकवन 2381 2421
धार बदनावर स्थानीय 2200 2455
बड़वानी बदवानी लोकवन 2400 2400
होशंगाबाद बानापुरा स्थानीय 2425 2425
रायसेन बरेली मिल गुणवत्ता 2300 2325
खरगोन भीकनगांव स्थानीय 2207 2735
भिंड भिंड स्थानीय 2442 2449
मंडला बिछिया स्थानीय 2200 2200
छतरपुर बिजावर मिल गुणवत्ता 2400 2415
रीवा चाकघाट मिल गुणवत्ता 2335 2341
छिंदवाड़ा चौरई मिल गुणवत्ता 1901 2521
छिंदवाड़ा चौरई स्थानीय 2376 2376
छतरपुर छतरपुर स्थानीय 2300 2385
छतरपुर छतरपुर मिल गुणवत्ता 2400 2400
ग्वालियर डबरा स्थानीय 2360 2540
दतिया दतिया मिल गुणवत्ता 2280 2280
सागर देवरी लोकवन 2350 2350
देवास देवास स्थानीय 2100 2585
धार धार स्थानीय 2390 2390
धार धार लोकवन 2425 2450
नरसिंहपुर गादरवाड़ा मिल गुणवत्ता 2200 2200
इंदौर गौतमपुरा स्थानीय 2275 2500
डिंडोरी गोरखपुर मिल गुणवत्ता 2100 2200
रीवा हनुमाना मिल गुणवत्ता 2300 2300
छतरपुर हरपालपुर स्थानीय 2383 2399
जबलपुर जबलपुर स्थानीय 2000 2320
टीकमगढ़ जतारा स्थानीय 2300 2300
सीहोर जावर मिल गुणवत्ता 2201 2202
सीहोर जावर स्थानीय 2350 2350
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2350 2750
अलीराजपुर जोबट स्थानीय 2400 2400
मुरैना जोरा मिल गुणवत्ता 2300 2300
शिवपुरी करेरा मिल गुणवत्ता 2300 2305
खरगोन कसरावद मिल गुणवत्ता 2379 2391
कटनी कटनी मिल गुणवत्ता 2210 2370
कटनी कटनी स्थानीय 2300 2300
टीकमगढ़ खरगापुर मिल गुणवत्ता 2299 2350
खरगोन खरगोन स्थानीय 2525 2585
देवास खातेगांव लोकवन 2755 2755
देवास खातेगांव मिल गुणवत्ता 2605 2658
धार कुक्षी स्थानीय 2375 2525
ग्वालियर लश्कर स्थानीय 2210 2480
विदिशा लटेरी मिल गुणवत्ता 2300 2300
मंडला मंडला मिल गुणवत्ता 2100 2310
मंडला मंडला स्थानीय 2151 2151
सतना मेहर स्थानीय 2100 2300
भिंड मेहगांव मिल गुणवत्ता 2175 2200
भिंड मेहगांव स्थानीय 2350 2350
भिंड माऊ मिल गुणवत्ता 2405 2430
सतना नागोद मिल गुणवत्ता 2370 2370
सतना नागोद स्थानीय 2321 2325
टीकमगढ़ निवाड़ी स्थानीय 2350 2370
टीकमगढ़ निवाड़ी मिल गुणवत्ता 2400 2425
जबलपुर पाटन मिल गुणवत्ता 2180 2195
पन्ना पन्ना मिल गुणवत्ता 2275 2280
झाबुआ पेटलावद स्थानीय 2280 2300
टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मिल गुणवत्ता 2275 2395
गुना राघौगढ़ स्थानीय 2349 2496
धार राजगढ़ स्थानीय 2400 2400
रीवा रीवा मिल गुणवत्ता 2250 2250
सागर सागर स्थानीय 2200 2210
रतलाम सैलाना स्थानीय 2510 2525
सतना सतना स्थानीय 2250 2318
जबलपुर सीहोरा मिल गुणवत्ता 2451 2452
सीहोर सीहोर लोकवन 2300 2315
होशंगाबाद सेमरीहरचंद स्थानीय 2400 2400
बड़वानी सेंधवा स्थानीय 2475 2760
सिवनी सिवनी स्थानीय 2025 2281
सिवनी सिवनी मिल गुणवत्ता 2300 2310
सागर शाहगढ़ स्थानीय 2300 2300
सागर शाहगढ़ मिल गुणवत्ता 2325 2400
शहडोल शहडोल मिल गुणवत्ता 2280 2285
मंदसौर शामगढ़ लोकवन 1800 2500
शिवपुरी शिवपुरी स्थानीय 2110 2110
सीधी सीधी मिल गुणवत्ता 2300 2300
विदिशा सिरोंज शरबती 2640 2650
देवास सोनकच्छ स्थानीय 2350 2350
राजगढ़ सुथालिया स्थानीय 2475 2475
नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा लोकवन 2100 2200
टीकमगढ़ टीकमगढ़ स्थानीय 2410 2450
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2300 2300
उमरिया उमरिया मिल गुणवत्ता 2250 2250
उमरिया उमरिया लोकवन 2200 2200
विदिशा विदिशा लोकवन 3050 3050
विदिशा विदिशा स्थानीय 3050 3050
श्योपुर विजयपुर मिल गुणवत्ता 2400 2410
श्योपुर विजयपुर स्थानीय 2300 2330

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

मूंग की फसल में चूर्णिल आसिता रोग की पहचान एवं निवारण के उपाय

Identification and prevention of Powdery mildew disease in Moong crop

मूंग की फसल चूर्णिल आसिता रोग के कारण पत्तियों की ऊपरी सतह पर सफेद पाउडर के समान संरचना दिखाई देती है, जो कि बाद में मटमैले रंग में बदल जाती है। ये सफेद पाउडर तेजी से बढ़ता है और पत्तियों की ऊपरी सतह पर आवरण के रुप में फैल जाता है। अधिक प्रकोप होने पर यह पत्तियों की निचली सतह को भी ग्रसित करता है। रोग की उग्र अवस्था मे संक्रमित पौधे की पत्तियां पूर्णत: सूख जाती हैं और असमय झड़ने लगती है। मौसम अनुकुल होने पर इस तरह के लक्षण पत्तियों के अलावा शाखाओं एवं फलों पर भी दिखने लगते हैं।

नियंत्रण: रोग रोधी सहनशील बीज किस्मों का चयन करें। जैविक नियंत्रण के लिए कोमबेट (ट्राइकोडर्मा विर्डी) से 8 ग्राम/किलो के हिसाब से बीज को उपचारित करें।

घुलनशील सल्फर को 600 ग्राम/एकड़ या धानुस्टीन (कार्बेन्डाजिम 50% WP) 200 ग्राम/एकड़ या टिल्ट (प्रोपिकोनाज़ोल 25% EC) 200 मिली/एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

समुद्री तूफ़ान कराएंगे मूसलाधार बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

समुद्री तूफान रीमल एक शक्तिशाली तूफान के रूप में बांग्लादेश और उससे लगे पश्चिम बंगाल के तट से टकरा चुका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर होगी। समुद्र में तेज लहरें उठेंगे तथा मूसलाधार बारिश होगी। अब राजस्थान और गुजरात के ऊपर हवाओं की दिशा बदल गई है। अरब सागर से आ रही दक्षिण पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दोनों राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है अभी और तापमान गिर सकते हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश को गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। मानसून अपने समय पर केरल पर दस्तक दे देगा। महाराष्ट्र के तट सहित मुंबई में भी अब बारिश की संभावना नजर आ रही है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

लौकी की फसल में फलों का टेढ़ा होना पहुंचाएगा भारी नुकसान

Curvature of Bottle Gourd fruit and its prevention

लौकी की फसल में फल मक्खी कीट के कारण फलों के टेढ़े होने की समस्या देखने को मिलती है। ये कीट लौकी की सतह और फल के अंदर घुसकर अंडे देते हैं, जिससे फल टेढ़े होने लगते हैं। ये ज्यादातर नए और कोमल फलों पर हमला करते हैं जिससे फलों में छेद हो जाते हैं और छेदों में से रस निकलता हुआ दिखाई देता है। इसी वजह से फल सड़ने लगता है और फलों का आकार बिगड़ जाता है साथ हीं फल समय से पहले गिरने भी लगते हैं।

रोकथाम: इसकी रोकथाम के लिए नीमगोल्ड नीम तेल 1000 मीली/एकड़ या फेरोमोन – फ्रूट फ्लाई ट्रैप 10/एकड़ की दर से लगायें या बवेकर्व (बवेरिया बेसियाना 5% WP) 500 ग्राम/एकड़ की दर 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Share

भीषण चक्रवाती तूफान का भारत और बांग्लादेश पर दिखेगा असर, देखें अपडेट

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बन चुका है जो आज एक समुद्री तूफान में बदल जाएगा। यह भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। 26 तारीख की रात को यह बांग्लादेश के तट को पार करेगा ऐसा प्रतीत हो रहा है यह खेपूपारा के पास लैंडफॉल करेगा। टैको पार करते समय हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। उड़ीसा के उत्तरी तट पर भी तेज हवाओं के साथ ऊंची लहर उठेंगी तथा हल्की से मध्यम बारिश होगी। दक्षिणी बांग्लादेश पर इसका सबसे अधिक असर देखा जाएगा, यहां भारी नुकसान की आशंका है। भारत के मिजोरम और त्रिपुरा सहित मणिपुर में भी काफी तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर पश्चिम और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। केरल और कर्नाटक सहित लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

मिलेगी 50% कि बंपर सब्सिडी, लगवाए अपना पॉलीहाउस और शेड नेट

polyhouse and shade net subsidy

आज के समय में अगर खेती में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो खेती अच्छा मुनाफा देती है। इसीलिए सरकार भी किसानों को अपनी खेती में नई तकनीकें इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा देती है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने भी अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार अपने प्रदेश के किसानों को शेड नेट और पॉलीहाउस लगवाने पर कुल लागत का आधा हिस्सा सब्सिडी के तौर पर देगी।

गौरतलब है की जिन किसानों के पास जमीन कम है वे अपने खेतों में पॉलीहाउस व नेट हाउस लगवाकर कम जमीन में भी अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। इस तकनीक से खेती करने में कृषि खर्च भी कम होता है पानी भी कम लगता है। सबसे बड़ी बात यह है कि, इस तकनीक से उगाए जानें वाले फल व सब्जियां क्वालिटी में बहुत अच्छी होती हैं। क्वालिटी अच्छा होने पर बाजार में इसका अच्छा भाव भी मिल जाता है।

बिहार कृषि विभाग द्वारा एक्स प्लेटफॉर्म पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, राज्य सरकार किसानों को संरक्षित खेती करने हेतु “बागवानी विकास योजना” के तहत पॉलीहाउस व शेड नेट लगाने के लिए 50% की भारी सब्सिडी दे रही है। यदि आप भी इस ख़ास योजना का लाभ उठा कर पॉलीहाउस व शेड नेट लगवाना चाहते हैं तो https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाएँ और ऑनलाइन आवेदन जरूर करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश के मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव?

Mustard mandi bhaw

सरसों के मंडी भाव में तेजी देखने को मिल रही है। देखिये मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव!

मध्य प्रदेश की मंडियों में सरसों के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
रीवा बैकुंठपुर सरसों (काला) 5150 5210
सागर बामोरा सरसों 4800 4800
शिवपुरी बैराड़ सरसों 5675 5925
छतरपुर बिजावर सरसों (काला) 5451 5451
छतरपुर बिजावर सरसों 4950 5420
छतरपुर छतरपुर सरसों (काला) 4770 5420
दमोह दमोह सरसों 5020 5020
भिंड गोहद सरसों (काला) 5655 5700
भिंड गोहद सरसों 5690 5855
राजगढ़ जीरापुर सरसों (काला) 5390 5570
राजगढ़ जीरापुर सरसों 5200 5580
मुरैना कैलारस सरसों 5680 5833
भिंड लहार सरसों (काला) 5399 5430
ग्वालियर लश्कर सरसों (काला) 5500 5500
ग्वालियर लश्कर सरसों 5200 5955
ग्वालियर लश्कर सरसों-जैविक 5800 5800
मुरैना मुरैना सरसों 5725 5790
छतरपुर नौगांव सरसों 4700 5700
मुरैना पोरसा सरसों (काला) 5450 5525
जबलपुर शाहपुरा (जबलपुर) सरसों (काला) 5000 5000
श्योपुर श्योपुरकलां सरसों 5500 5740
शिवपुरी शिवपुरी सरसों 5645 5665
टीकमगढ़ टीकमगढ़ सरसों 5300 5411
श्योपुर विजयपुर सरसों 5550 5700

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

लौकी की फसल में बीटल कीट की पहचान एवं नियंत्रण के उपाय

Identification and control of beetle pest in Bottle gourd

यह कीट मुख्य रूप से कद्दू वर्गीय फसल पर आक्रमण करता है। लाल पंपकिन बीटल पौधे की पत्तियों को शुरुआती अवस्था में पत्तियों को खाकर छेद कर देता है। यह कीट लौकी की पत्तियों की ऊपरी सतह को खाते हैं। इससे पत्तियां जालीदार हो जाती हैं। प्रकोप बढ़ने पर लौकी की पत्तियों में केवल नसें दिखती हैं जिससे फसल की बढ़वार रुक जाती है।

नियंत्रण: संक्रमित पौधों को उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए। खेत को खरपतवारों से मुक्त रखना चाहिए। इसके नियंत्रण के लिए टाफगोर (डाइमेथोएट 30% EC) 250 मिली/एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करें।

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना ना भूलें

Share

बंगाल की खाड़ी में समुद्री तूफ़ान, कई राज्यों पर दिखेगा इसका असर

know the weather forecast,

अगले 24 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी में बन जाएगा समुद्री तूफान रीमल। यह उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश या पश्चिम बंगाल के तट को 26 तारीख की रात को पार कर सकता है। इसका असर भारी बारिश के रूप में मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में दिखाई देगा। म्यांमार के भी कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। बांग्लादेश, मणिपुर और मिजोरम के दक्षिण में तथा गंगीय पश्चिम बंगाल सहित उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर तेज हवाएं चलेंगी तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। उत्तर भारत सहित मध्य भारत में भीषण गर्मी जारी रहेगी। दक्षिण भारत में तेज बारिश होगी विशेष कर कर्नाटक के तटों के साथ-साथ केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इसकी संभावना ज्यादा है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share