अब इन राज्यों में शुरू होगी भारी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

तेलंगाना के कई शहरों में भारी से अति भारी बारिश के बाद अब राहत की संभावना नजर आ रही है। अब यहां बारिश कम होने लग जाएगी। मुंबई में भी भारी बारिश की संभावना अब कम होती जा रही है। यहाँ पिछले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र जो आंध्र प्रदेश में बना था वह अब उत्तर पूर्व दिशा में कमजोर हो गया है। अब बारिश की गतिविधियां पूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में बढ़ेंगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित पहाड़ों पर भी भारी बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

पीएम किसान योजना के 2000 रुपये बैंक खाते में पहुंचे, जल्द चेक करें अपना बैलेंस

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सरकार ने 17000 करोड़ रुपए भेज कर दिए गए हैं। बता दें की जिन किसानों के जमीन के दस्तावेजों के रिकॉर्ड गलत पाए गए उन्हें और जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिला है।

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत किसानों के खाते में 14वीं किस्त जारी की गई। बता दें की वर्ष 2018 में सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने पिछले 4 साल में लाखों किसानों को मदद पहुंचाई है। गौरतलब है की अब तक इस योजना के अंतर्गत 2000 रूपये की 13 क़िस्त किसानों के बैंक अकाउंट्स में भेजी जा चुकी थी और अब आज 14वीं क़िस्त की राशि भी किसानों को भेज दी गई है।

स्रोत: मनी कंट्रोल

कृषि योजनाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ भाव में दिखी कितनी तेजी?

wheat mandi bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं गेहूँ के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूँ के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
पन्ना अजयगढ़ देशी 2150 2200
होशंगाबाद बाबई 147 औसत 2125 2170
उज्जैन बड़नगर लोकवन 2105 2930
उज्जैन बड़नगर अन्य 2210 2681
धार बदनावर लोकवन 2205 2775
धार धामनोद लोकवन 2300 2513
रतलाम जावरा लोकवन 2200 3041
झाबुआ झाबुआ स्थानीय 2091 2100
शाजापुर कालापीपल लोकवन 1990 2540
शाजापुर कालापीपल मिल गुणवत्ता 1875 2120
शाजापुर कालापीपल एमपी शरबती 2655 3105
देवास खातेगांव अन्य 2100 2700
शिवपुरी कोलारस अन्य 2205 2275
सिवनी लखनादौन मिल गुणवत्ता 1900 1990
भिंड घास काटना अन्य 2150 2203
पन्ना पन्ना अन्य 2100 2140
छतरपुर राजनगर मिल गुणवत्ता 2100 2170
खरगोन सनावद लोकवन 2281 2496
खरगोन सेगांव लोकवन 2100 2200
होशंगाबाद सेमरीहरचंद मिल गुणवत्ता 2279 2281
बड़वानी सेंधवा लोकवन 2260 2285
पन्ना सिमरिया 147 औसत 2000 2125
शाजापुर सुसनेर अन्य 2180 2290
हरदा टिमरनी मिल गुणवत्ता 2100 2375

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

भारी बारिश का हाई अलर्ट, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। मुंबई सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर भारत में भी पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित पहाड़ों पर तेज बारिश हो सकती है। 2 दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

75 प्रतिशत की सब्सिडी पर खेतों में लगवाएं सोलर पंप

Get solar pumps installed in the fields at 75 percent subsidy

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान (पीएम–कुसुम) योजना द्वारा किसानों को सब्सिडी पर सोलर पम्प उपलब्ध कराने का उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत 12 जुलाई तक आवेदन की जा सकती है।

कुसुम योजना के तहत किसान अपने खेतों में सोलर पम्प लगाने के लिए 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर पम्प के लिए 75% अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। योजना के लिए बिजली आधारित कनेक्शन रखने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। अपने मौजूदा बिजली कनेक्शन का समर्पण करना आवश्यक होगा।

सोलर पम्प अनुदान के लिए किसानों को कृषि भूमि की जमाबंदी, फर्द, परिवार पहचान पत्र जमा करने होंगे। आवेदक के परिवार में पहले से सोलर कनेक्शन या बिजली आधारित पंप नहीं होना चाहिए। इच्छुक किसान अपने खेत के आकार, पानी के स्तर, और पानी की आवश्यकता के अनुसार पंप का चयन कर सकते हैं। पंप स्थापित करने के लिए किसानों को बोर करवाना होगा, बाकी पंप कार्य फर्म द्वारा संपन्न किया जाएगा।

सोलर पम्प पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन “सरल हरियाणा पोर्टल” पर करना होगा। किसान को आवश्यक दस्तावेजों के साथ वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इस वर्ष के लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय और भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा। चयनित लाभार्थियों को वेबसाइट https://pmkusum.mnre.gov.in/landing.html पर जाकर सरकार द्वारा सूचीबद्ध कंपनी का चयन करना होगा और उनकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी।

स्रोत: किसान समाधान

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

टमाटर के भाव में तेजी जारी, उच्च भाव 9400 रूपये के पार

Tomato mandi rates

आज मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों जैसे  बड़वाह, ब्यावरा, हाटपिपलिया, हरदा(F&V), होशंगाबाद, जबलपुर (F&V), कटनी (F&V), खंडवा (F&V), खरगोन, मनावर, मंदसौर (F&V), महू, मुल्ताई, नरसिंहगढ़ आदि में क्या चल रहे हैं टमाटर के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में टमाटर के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
खरगोन बड़वाह देशी 4250 9400
राजगढ़ ब्यावरा देशी 3000 4100
देवास हाटपिपलिया टमाटर 6500 7500
हरदा हरदा(F&V) हाइब्रिड 8500 8500
होशंगाबाद होशंगाबाद देशी 2450 4470
जबलपुर जबलपुर (F&V) देशी 3000 4000
कटनी कटनी (F&V) अन्य 4000 4000
खंडवा खंडवा (F&V) अन्य 2000 6500
खरगोन खरगोन देशी 1000 3000
धार कुक्षी टमाटर 3000 6500
धार मनावर देशी 4800 5000
मन्दसौर मंदसौर (F&V) अन्य 6820 8050
इंदौर महू देशी 8000 8000
बेतुल मुल्ताई देशी 1500 4000
राजगढ़ नरसिंहगढ़ अन्य 1800 5000
धार राजगढ़ टमाटर 4000 5500
झाबुआ थांदला हाइब्रिड 6000 8000
हरदा टिमरनी टमाटर 3000 3000

स्रोत: एगमार्कनेट

खेती से सम्बंधित जानकारियों और ताजा मंडी भाव जानने के लिए पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो  शेयर जरूर करें।

Share

इस दिन से पूरे देश में होगी भीषण बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

अब मानसून भारत के उत्तरी राज्यों में सक्रिय हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान और गुजरात को भारी बारिश से राहत मिलेगी। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां 29 जुलाई से बढ़ सकती हैं। एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना है जिसके प्रभाव से दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश होगी। मुंबई से लेकर के गोवा तक और कर्नाटक के तट पर तेज बारिश से संभव है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत की बम्पर सब्सिडी, जानें क्या है सरकार की योजना?

Bumper subsidy of 50 percent on tractors

कई राज्य सरकारें ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के तहत किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी लाभ प्रदान करती हैं। अलग-अलग राज्यों में ट्रैक्टरों को वहां के नियमों के मुताबिक सब्सिडी दिया जाता है। आइये जानते हैं ट्रैक्टर खरीदने पर किस राज्य में कितनी सब्सिडी मिलती है?

मध्य प्रदेश में किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 20 से 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलती है। इस हेतु मध्य प्रदेश की अधिकारी वेबसाइट https://dbt.mpdage.org/eng_index.aspx पर आवेदन किया जा सकता है। बता दें की इस योजना के तहत किसान को ट्रैक्टर के लिए केवल एक बार ही सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए जरूरी है कि किसान को पिछले सात साल से किसी भी योजना के तहत सरकारी सहायता का लाभ नहीं मिला हो।

यूपी सरकार इस योजना के तहत किसानों को 20 एचपी से कम के ट्रैक्टर, 8 एचपी से कम के पावर टिलर और 8 एचपी से अधिक के पावर टिलर पर कृषि मशीनरी की खरीद पर बागवानी विभाग द्वारा सब्सिडी दी जाती है। इसमें 20 एचपी तक के ट्रैक्टर पर सामान्य वर्ग के किसानों को 75,000 रुपये और अनुसूचित वर्ग के किसानों को 1,00000 रुपये तक का बोनस दिया जाता है।

हरियाणा में किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर अधिकतम 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है। यह सहायता अनुसूचित कृषकों को दी जाती है। जनवरी 2023 में, पानीपत में अनुसूचित जाति के किसानों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। प्राप्त आवेदनों में से लाभार्थी किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। इधर, चयनित किसानों को ड्रा फीस के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में 10,000 रुपये जमा करना अनिवार्य हो गया है ताकि जरूरतमंद किसान इसका लाभ उठा सकें।

राजस्थान में मुफ्त ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी की योजना के जरिए किसानों को खेती के लिए बेहद कम किराए पर ट्रैक्टर दिए जाते हैं। इसके तहत किसानों को कटाई, थ्रेसिंग और अन्य कृषि गतिविधियों के लिए ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी प्रदान की जाती है।इस योजना के तहत अब तक 10 हजार से ज्यादा किसानों ने मुफ्त कृषि यंत्र के लिए आवेदन किया है।

स्रोत: हरदम हरियाणा न्यूज़

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

इस मंडी में लहसुन को मिला 17500 का रेट, जानें मध्यप्रदेश की मंडियों का हाल

garlic mandi rate

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर अकोदिया औसत 5000 12500
खरगोन बड़वाह अन्य 6250 10000
मन्दसौर गरोठ औसत 8100 8300
होशंगाबाद होशंगाबाद लहसुन 3920 6240
नीमच जावद अन्य 4001 4001
धार मनावर अन्य 7500 8000
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 5001 14081
नीमच नीमच देसी 5500 17551
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 2000 2000
धार राजगढ़ अन्य 2000 10000
सीहोर सीहोर अन्य 2000 14000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

उत्तर व मध्य भारत में भीषण बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात में बारिश की गतिविधियां कम होने लगी है तथा बाढ़ से राहत मिल रही है। अब राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र के तट के साथ-साथ कर्नाटक और केरल में भी भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के उत्तरी तट के साथ आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। चेन्नई में भी अच्छी बारिश हो सकती है। देश के पूर्वी राज्यों का मौसम अभी भी लगभग शुष्क बना रहेगा और मानसून फिलहाल यहाँ कमजोर ही रह सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share