कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश, देखें अपने क्षेत्र का मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

गुजरात के राजकोट और मोरबी जिलों में भारी ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं भी चली हैं। गुजरात के कई जिलों सहित राजस्थान, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश और मेघ गर्जना देखी गई। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हल्की बारिश और हिमपात देगा। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेगी। 24 घंटे बाद गुजरात और राजस्थान से मौसम साफ होने लगेगा लेकिन मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में होगी मूसलाधार बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक नया समुद्री तूफान बनने वाला है। इसका कई राज्यों पर असर होगा। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा। 26 नवंबर को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की सम्भावन दिखाई दे रही है। राजस्थान के कुछ जिलों सहित महाराष्ट्र, गुजरात तथा दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में रहेगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

किसानों को बिना गारंटी उपलब्ध होगी 50 हजार रूपए की मदद

A subsidy of Rs 7000 will be given on the cultivation of these crops

देश के किसानों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक एक खास योजना लेकर आई हैइसका नाम ‘किसान तत्काल ऋण योजना’ हैइस योजना के तहत जरूरतमंद किसानों के बैंक खातों में 50 हजार रूपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के पहुंचाया जाएगा। जिसकी मदद से किसान कृषि कार्यों से लेकर अपनी हर जरूरतें पूरी कर सकेंगे। 

योजना के लिए आवश्यक पात्रता :

  • आवेदक के पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) होना चाहिए। 

  • आवेदक के पास पिछले दो साल का बैंक रिकॉर्ड होना जरूरी है। 

लोन प्राप्त करन की प्रक्रिया : 

न्युनतम दस्तावेज की मदद से किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसान को ऋण लेने के लिए कुछ भी गिरवी रखने की आवश्यकता नहींं होगी, ना ही किसी प्रकार का कोई सर्विस चार्ज देना होगा। वहीं इस लोन को चुकाने के लिए किसान को 5 साल तक का समय दिया जाएगा। जिसे लाभार्थी किस्तों या फिर एक बार में पूरी रकम के साथ अदा कर सकता है।

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो, पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, या फिर नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक जाकर ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

लहसुन के भाव में जबरदस्त उछाल, उच्च भाव पहुंचे 26000 रुपये के पार

garlic mandi rate,

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं लहसुन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में लहसुन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
धार बदनावर (F&V) लहसुन 8000 16000
खरगोन बड़वाह अन्य 9000 15000
छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा (F&V) देसी 7800 8200
इंदौर इंदौर (F&V) देसी 1400 27000
जबलपुर जबलपुर (F&V) देसी 2000 2400
शाजापुर कालापीपल अन्य 4320 18670
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 11000 21000
नीमच नीमच देसी 10100 26000
होशंगाबाद पिपरिया औसत 9500 17000
मन्दसौर पिपल्या लहसुन 6000 24000
रतलाम रतलाम (F&V) देसी 5225 21401
रतलाम सैलाना अन्य 4900 21301
शाजापुर शुजालपुर अन्य 1500 21000
झाबुआ थांदला औसत 6000 8000
हरदा टिमरनी लहसुन 10000 10000

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

बंगाल की खाड़ी में तूफान कराएगा कई राज्यों में बेमौसम बारिश

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में इस साल का चौथा तूफान बनने वाला है। इसका असर उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश पर दिखाई देगा। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेमौसम बारिश होगी। कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश 27 नवंबर को हो सकती हैं। पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस हल्की बारिश और स्नोफॉल दे सकता है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के भाव 6600 रुपए के पार

soybean mandi Bhaw

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं सोयाबीन के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
शाजापुर आगर अन्य 1100 5240
धार बदनावर पीला 4150 5000
खरगोन भीकनगांव अन्य 4000 6650
बुरहानपुर बुरहानपुर अन्य 4801 5117
धार गंधवानी सोयाबीन 4800 5120
मन्दसौर गरोठ अन्य 4800 5000
होशंगाबाद इटारसी पीला 4201 5260
झाबुआ झाबुआ पीला 4750 5050
झाबुआ झाबुआ सोयाबीन 4890 5500
शाजापुर कालापीपल पीला 4785 5270
देवास खातेगांव सोयाबीन 3400 5150
शिवपुरी खटोरा अन्य 4680 4890
राजगढ़ खुजनेर पीला 4500 5261
मन्दसौर मन्दसौर अन्य 4600 5180
नरसिंहपुर नरसिंहपुर अन्य 4701 5650
टीकमगढ़ निवाड़ी पीला 4920 4930
रतलाम रतलाम पीला 3671 6150
सागर सागर पीला 4400 5125
इंदौर सांवेर पीला 4200 5285
सागर शाहगढ़ अन्य 4800 4855
झाबुआ थांदला पीला 4700 5000
रायसेन उदयपुरा अन्य 4000 4700

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में बारिश के आसार

know the weather forecast,

बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने वाला है जो डिप्रेशन में सशक्त हो जाएगा। अभी इसके तूफान बनने की संभावना के बारे में कहना मुश्किल है। अगर यह तूफान बना तो उससे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा को कोई खतरा नहीं होगा। 25 तारीख से महाराष्ट्र में बारिश शुरू हो जाएगी। 26 और 27 नवंबर को बारिश की गतिविधियां गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित दिल्ली में भी दिखाई देंगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

मध्य प्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव?

cotton mandi bhav

मध्य प्रदेश के अलग अलग मंडियों में क्या चल रहे हैं कपास के भाव? आइये देखते हैं पूरी सूची।

मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास के ताजा मंडी भाव
जिला कृषि उपज मंडी किस्म न्यूनतम मूल्य (प्रति क्विंटल) अधिकतम मूल्य (प्रति क्विंटल)
आलीराजपुर आलीराजपुर देसी 6300 7200
बड़वानी अंजड़ अन्य 5000 7160
खरगोन बड़वाह अन्य 4000 6600
बड़वानी बड़वानी एच 4 4500 6700
बड़वानी बड़वानी स्थानीय 6900 6900
धार धामनोद देसी 5900 7060
धार गंधवानी अन्य 6700 7100
झाबुआ झाबुआ डीसीएच-32 6788 8565
आलीराजपुर जोबट अन्य 6600 7100
खरगोन करही अन्य 6155 6940
खरगोन कसरावद कपास 6800 7050
खंडवा खंडवा अन्य 6000 7350
बड़वानी खेतिया एच 4 6500 8900
धार कुक्षी एच 4 6700 7175
झाबुआ पेटलावद कपास 5580 7300
झाबुआ पेटलावद मेक-1 6195 6201
खरगोन सनावद कपास 4800 7200
छिंदवाड़ा सौंसर एच 4 6800 7100
खरगोन सेगांव कपास यू.एस 6550 6650
बड़वानी सेंधवा एच 4 6000 7720
झाबुआ थांदला डीसीएच-32 6100 8500

स्रोत: एगमार्कनेट

ताज़ातरीन मंडी भाव व कृषि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज का लेख पसंद आया हो तो  शेयर करना ना भूलें।

Share

25 से 27 नवंबर के बीच कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, देखें मौसम पूर्वानुमान

know the weather forecast,

मुंबई, नासिक, पुणे सहित अहमदाबाद, बड़ोदरा, भोपाल और उदयपुर में हो सकती है बारिश। दक्षिण पूर्वी राजस्थान, गुजरात, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश और हल्का हिमपात दे सकता है। दिल्ली का वायु प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में बना रहेगा। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मानसून सक्रिय बना रहेगा तथा तेज बारिश होगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

ये कंपनी फ्री में दे रही ड्रोन, नैनो यूरिया के छिड़काव को दिया जा रहा बढ़ावा

This company is giving drones for free

उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग से आधुनिक खेती काफी सुविधाजनक हो गई है। कृषि के लिए हर दिन नई तकनीक सामने आ रही है, जिससे किसान कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने में सफल हो रहे हैं। आधुनिक तकनीक की मदद से किसानों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती। खेतों में नैनो यूरिया और केमिकल छिड़काव के लिए देशभर में ड्रोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी के बीच एक कंपनी ने किसानों को मुफ्त में ड्रोन मुहैया कराने का ऐलान किया है. आइए इसे विस्तार से जानें

बिहार में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा खेतों में नैनो यूरिया और रसायन का छिड़काव करने के लिए नि:शुल्क ड्रोन वितरित किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके लिए किसानों से इसके लिए जमानत राशि जरूर ली जा रही है। बाजार में ड्रोन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है, जबकि कंपनी द्वारा एक लाख रुपये की जमानत राशि ली जा रही है। यह पैसा ड्रोन वापस करने पर लौटा दिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि ड्रोन उन किसानों को ही प्रदान किया जाएगा, जिनके पास पासपोर्ट होगा। इन किसानों को एक हफ्ते तक ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सरकार ड्रोन से खेतों में रसायन और नैनो यूरिया के छिड़काव को प्रोत्साहित कर रही है। बिहार सरकार ने किसानों को ड्रोन से खेतों में रसायन और नैनो यूरिया के छिड़काव के लिए प्रति एकड़ 250 रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि ड्रोन से एक एकड़ खेती में रसायन का छिड़काव करने के लिए आठ मिनट का समय काफी होता है और सिर्फ 10 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इस तरीके से, किसान ड्रोन के माध्यम से अपना समय, पानी, और मजदूरी के खर्च को भी कम कर सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र की ऐसी ही नई नई व महत्वपूर्ण जानकारी के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन एप के लेख। जानकारी पसंद आई हो तो लेख को लाइक और शेयर जरूर करें।

Share