50% की सब्सिडी पर ले जाएँ घंटों का काम मिनटों में कर देने वाली मशीन

कृषि क्षेत्र में आये दिन हो रहे तकनीकी विकास के कारण किसानों की जिंदगी पहले से बहुत ज्यादा आसान हो गई है। आज खेती का हर काम मशीनों के जरिये बहुत कम समय और कम मेहनत में हो जाता है। इसीलिए सरकार भी इन मशीनों को किसानों तक पहुंचाने में मदद कर रही है। हम जानते हैं की नई नई तकनीकों वाली कृषि मशीनें काफी महंगी मिलती है जो आम किसान की बजट से बाहर होता है। ऐसी स्थिति में कई बार सरकारी सब्सिडी मिलने पर किसान के लिए ये मशीनें सस्ती हो जाती हैं। बिहार सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए एक ख़ास योजना चला रही है जिसके माध्यम से पावर वीडर पर 50% की बंपर सब्सिडी किसानों को दी जा रही है।

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का नाम कृषि यांत्रिकरण योजना है और यह बिहार के कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसके तहत 2.5 BHP तक के पावर वीडर की खरीदारी पर सामान्य किसानों को अधिकतम 40% या फिर 24,000 रुपये वहीं 5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर सामान्य किसानों को अधिकतम 50% या फिर 32,000 रुपये की सुपर सब्सिडी मिलेगी। अनुसूचित जाति/ जन जाति/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को 2.5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर पर अधिकतम 50% या फिर 30,000 रुपये वहीं 5 BHP के पावर वीडर की खरीदी पर अधिकतम 50% या फिर 40,000 रुपये की सब्सिडी दी जायेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए बिहार के किसान आधिकारिक वेबसाइट www.farmmech.bhair.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

स्रोत: ज़ी बिजनेस

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

See all tips >>