मुर्गी पालन के लिए सरकार दे रही है 50% की सब्सिडी, जल्द उठाएं लाभ

आजकल कई किसान खेती के साथ साथ मुर्गी पालन के माध्यम से भी अतिरिक्त कमाई कर लेते हैं। कई किसान तो खेतीबाड़ी के साथ-साथ अपने घर के बैकयार्ड में मुर्गीपालन कर रहे है। मुर्गी पालन से अंडा व मांस का बढ़िया प्रोडक्शन मिलता है और इससे खेती के ऑफ सीजन के दौरान भी किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार भी किसानों को मुर्गी पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

राष्ट्रीय पशुधन मिशन के माध्यम से सरकार पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करने वाले किसान को सब्सिडी दे रही है। आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आप 50% तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अलावा आप नाबार्ड की तरफ से भी कम दरों पर कर्ज ले कर पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत कर सकते हैं।

स्रोत: किसान योजना

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>