पशुपालकों को मिलेगी 50 लाख तक की मदद, जानें क्या है सरकार की योजना

National Livestock Mission

पशुपालन के व्यवसाय से आज कई किसान अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं और समृद्ध भी हो रहे हैं। पशुपालन के लाभ को समझते हुए सरकार भी आम लोगों को पशुपालन शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। राष्ट्रीय पशुधन मिशन को सरकार ने इसी उद्देश्य से शुरू किया है। इससे खासकर के छोटे पशुपालकों की मदद पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है साथ ही इससे पशुओं की नस्ल सुधार का कार्य भी करना चाहती है सरकार। गौरतलब है की राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत तीन उप-मिशन होते हैं। ये हैं पशुधन व कुक्कुट नस्ल विकास उप-मिशन, चारा विकास उप-मिशन और नवाचार व विस्तार उप-मिशन है।

राष्ट्रीय पशुधन मिशन का मुख्य उद्देश्य छोटे जुगाली करने वाले पशुओं, मुर्गी और सूअर पालन क्षेत्र एवं चारा उत्पादन क्षेत्र में उद्यमों के विकास से नए नए रोजगार शुरू करवाना। इसके अलावा इस स्कीम से पशुओं के नस्ल में सुधार लाकर प्रति पशु उत्पादकता में इजाफा भी किया जा रहा है। इससे मांस, अंडा, बकरी का दूध, ऊन और चारे के उत्पादन में वृद्धि हो रही है। इस स्कीम के तहत सरकार अलग अलग कार्यों के लिए 25 से 50 लाख रुपये तक की मदद देती है। स्कीम की अधिक जानकारी के लिए www.nlm.udyamimitra.in पर जाएँ और ऑनलाइन आवेदन जरूर करें।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। इस लेख को नीचे दिए शेयर बटन से अपने मित्रों के साथ साझा करना ना भूलें।

Share

बकरी, भेड़, सुअर व मुर्गी पालन के लिए पाएं 50 लाख रूपए तक का अनुदान

animal husbandry

देश के किसानों को हर तरह से सक्षम बनाने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इसके तहत इन योजनाओं के जरिए किसानों को खेती के अलावा दूसरे व्यवसाय से भी जोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि किसान भाईयों की आर्थिक समस्या को दूर की जा सके।

इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय पशुधन मिशन’ चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न पशु व्यवसाय पर योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाती है। केंद्र की इस योजना का उद्देश्य रोजगार के अवसर देने के साथ पशु उत्पादकता में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत मुर्गी पालन, सुअर पालन, बकरी और भेड़ पालन के साथ चारा क्षेत्र के लिए अनुदान दिया जा रहा है। 

राष्ट्रीय पशुधन मिशन के माध्यम से ग्रामीण पोल्ट्री फार्म की स्थापना के लिए 50% का अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 25 लाख रूपए से 50 लाख रूपए तक है।

  • मुर्गी पालन के लिए 25 लाख रूपए 

  • भेड़ और बकरी पालन के लिए 50 लाख रूपए 

  • सुअर पालन के लिए 30 लाख रूपए 

  • चारा परियोजना के लिए 50 लाख रूपए 

इस योजना की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट  nlm.udyamimitra.in पर जाएं। अगर आप इस योजना के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं तो, इसी वेबसाइट पर आप आवेदन भी कर सकते हैं। इसलिए बिना समय गवाएं इस लाभकारी योजना का लाभ उठाएं।

स्रोत : कृषि जागरण

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आई हो तो इसे  शेयर करना न भूलें।

Share

सरकार देगी 20 लाख रुपये की सब्सिडी, शुरू करें बकरी पालन का व्यवसाय

National Livestock Mission

बकरी पालन का व्यवसाय किसानों के लिए अच्छी कमाई का माध्यम बन सकता है। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए सरकार भी बकरी पालन करें वाले किसानों को मदद दे रही है। सरकार की तरफ से बकरी पालन करने पर जबरदस्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। इसका लाभ लेने के लिए किसान या तो अकेले या फिर अन्य किसान के साथ पार्टनरशिप कर के भी बकरी पालन शुरू कर सकते है और इस सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं।

यह सब्सिडी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अंतर्गत किसान 100 से 500 तक की बकरी का यूनिट लगा सकते हैं।

किसान अगर 100 बकरी की यूनिट शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आने वाला खर्च 20 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस यूनिक के लिए पशुपालकों को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। अगर किसान 200 बकरियों की यूनिट शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार 20 लाख रुपये की सब्सिडी देगी।

इसका योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान को जमीन एवं अन्य चीजों की जरूरत पड़ेगी। किसान बुंदेलखंड क्षेत्र में पशुपालन विभाग विजिट कर के इस सब्सिडी योजना की पूरी जानकारी ले सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

स्रोत: कृषि जागरण

कृषि क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए रोजाना पढ़ते रहें ग्रामोफ़ोन के लेख। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

मुर्गी पालन के लिए सरकार दे रही है 50% की सब्सिडी, जल्द उठाएं लाभ

National Livestock Mission

आजकल कई किसान खेती के साथ साथ मुर्गी पालन के माध्यम से भी अतिरिक्त कमाई कर लेते हैं। कई किसान तो खेतीबाड़ी के साथ-साथ अपने घर के बैकयार्ड में मुर्गीपालन कर रहे है। मुर्गी पालन से अंडा व मांस का बढ़िया प्रोडक्शन मिलता है और इससे खेती के ऑफ सीजन के दौरान भी किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार भी किसानों को मुर्गी पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

राष्ट्रीय पशुधन मिशन के माध्यम से सरकार पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करने वाले किसान को सब्सिडी दे रही है। आप भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत आप 50% तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अलावा आप नाबार्ड की तरफ से भी कम दरों पर कर्ज ले कर पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत कर सकते हैं।

स्रोत: किसान योजना

कृषि एवं किसानों से सम्बंधित लाभकारी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। जानकारी पसंद आये तो लाइक शेयर जरूर करें।

Share