मिर्च की समृद्धि किट के बेहतरीन उत्पादों की संपूर्ण जानकारी

कॉम्बैट: इस उत्पाद में ट्राइकोडर्मा विरिडी है, जो मिट्टी में पाए जाने वाले अधिकांश हानिकारक कवकों एवं फफूंद जनित रोगों की रोकथाम में सहायक होता है। 

ताबा-जी: इसमें जिंक सॉल्युबलाइजिंग बैक्टीरिया होते हैं, जो पौधे को जिंक तत्व को उपलब्ध कराता है। 

ट्राई-कोट मेक्स: इस उत्पाद में ह्यूमिक एसिड, फुलविक एसिड, ऑर्गेनिक कार्बन, ऑर्गेनिक न्यूट्रिएंट्स आदि तत्व पाए जाते हैं। जो उर्वरकों की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं और पोषक तत्वों को एकत्रित करके पौधों की जड़ तक पहुंचने में मदद करते हैं। ये मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं जिससे पौधा शुरुआती अवस्था से ही मजबूत और स्वस्थ्य हो जाता है। 

टीबी -3: यह एनपीके बैक्टीरिया का कंसोर्टिया है, जो एजोटोबैक्टर, फॉस्फोरस सॉल्युबलाइजिंग बैक्टीरिया और पोटैशियम मोबिलाइज़िंग बैक्टीरिया से मिलकर बना है, जो नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम पौधों को उपलब्ध कराते हैं। 

कृषि क्षेत्र एवं किसानों से सम्बंधित ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए ग्रामोफ़ोन के लेख प्रतिदिन जरूर पढ़ें। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

Share

See all tips >>