मानसून आगमन में क्यों हो रही है देरी, कब तक शुरू होगी मानसूनी बारिश?

दक्षिण पूर्व अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून में देरी का कारण बन रहा है। केरल पर मानसून की दस्तक अभी कुछ और देर से होगी। दक्षिण पूर्वी अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो डिप्रेशन में सशक्त होकर फिर समुद्री तूफ़ान बिपरजोय बन सकता है। अधिकांश मौसमी मॉडल इस तूफ़ान को उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ाते हुए गुजरात के दक्षिण से ओमान की तरफ मोड़ रहे हैं। राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर अगले दो दिनों तक हल्की बारिश तथा पूर्वोत्तर राज्यों सहित उड़ीसा में बारिश संभव है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मध्यम बारिश तथा लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश हो सकती है।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन एप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो लाइक और शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>