मानसून अब तेजी से आगे बढ़ेगा, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मानसून की चाल अब फिर तेज होने वाली है। गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 24 घंटे के बाद मानसून पूर्वी भारत में भी आगे बढ़ना शुरू कर देगा। दिल्ली और हरियाणा सहित पंजाब का मौसम लगभग शुष्क बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले दो दिनों के दौरान बारिश नहीं होगी। केरल, तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी अब बारिश की गतिविधियों में कुछ तेजी दिखाई देगी।

स्रोत: स्काइमेट वेदर

मौसम संबंधित पूर्वानुमानों की जानकारियों के लिए रोजाना ग्रामोफ़ोन ऐप पर जरूर आएं। आज की जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Share

See all tips >>